बढ़ी हलचल : सोनिया गांधी और राहुल के आवास को पुलिस ने "घेरा", पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के बड़े नेताओं का लगा जमावड़ा, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 24, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

बढ़ी हलचल : सोनिया गांधी और राहुल के आवास को पुलिस ने “घेरा”, पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के बड़े नेताओं का लगा जमावड़ा, देखें वीडियो

(National herald case Ed investigation) : नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ के बाद आज शाम को दिल्ली स्थित यंग इंडिया का दफ्तर सील कर दिया गया है। उसके बाद दिल्ली स्थित कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती के बाद सियासी हलचल शुरू हो गई है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी के सभी बड़े नेता एक-एक करके कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे हैं। नेशनल हेराल्ड केस की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज शाम करीब 4 बजे यंग इंडिया का दफ्तर सील कर दिया। यह दफ्तर हेराल्ड हाउस के परिसर में ही मौजूद है। इसके साथ-साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। दफ्तर सील होने के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इसमें जयराम रमेश, अजय माकन और अभिषेक मनु सिंघवी शामिल थे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस मुख्यालय के साथ-साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घरों को पुलिस ने घेर लिया है। राहुल गांधी फिलहाल कर्नाटक के दौरे पर हैं। ‌

National herald case Congress leader meeting


जयराम रमेश ने कहा कि दिल्ली पुलिस, अन्य सुरक्षा बल ने कांग्रेस हेडक्वार्टर, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घर को घेर लिया है। अजय माकन बोले कि 5 अगस्त को कांग्रेस महंगाई के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाली थी। इसका ऐलान पिछले शनिवार को किया गया था। आज हमारे पास डीसीपी की तरफ से लेटर आया कि कांग्रेस कोई प्रदर्शन नहीं कर सकती। इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय और राहुल-सोनिया के घरों को पुलिस द्वारा घेर लिया गया। ईडी के एक्शन के बाद कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की रणनीतिक बैठक में पी चिदंबरम, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश आदि शामिल हैं। पुलिस की सुरक्षा बढ़ने के बाद कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा गया कि, ‘सत्य की आवाज नहीं डरेगी पुलिसिया पहरों से, गांधी के अनुयायी लड़ के जीतेंगे इन अंधेरों से, आगे लिखा गया है कि नेशनल हेराल्ड का ऑफिस सील करना, कांग्रेस मुख्यालय को पुलिस पहरे में कैद करना तानाशाह की डर और बौखलाहट दोनों दिखाता है,पर महंगाई और बेरोज़गारी के सवाल तो फिर भी पूछे जाएंगे।

Related posts

CM Dhami karva Chauth सीएम धामी ने मनाया करवा चौथ पर्व

admin

VIDEO Heavy Rain : दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही शुरू हुई मूसलाधार बारिश, सड़कों पर भरा पानी, हिमाचल-उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें वीडियो

admin

दुखद हादसा : घुमावदार मोड़ पर अनियंत्रित होकर बस अलकनंदा में समाई, नदी के तेज बहाव में बहे कई तीर्थयात्री, सभी दर्शन करने बद्रीनाथ धाम जा रहे थे, राहत बचाव जारी, वीडियो

admin

Leave a Comment