Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

बढ़ी मुश्किलें : हिमाचल के हमीरपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ दायर की गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस




हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और दिल्ली से भाजपा संसद परवेश वर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ‌‌
सुप्रीम कोर्ट ने माकपा नेता बृंदा करात द्वारा दायर याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। इस याचिका में 2020 में दिल्ली दंगों के दौरान कथित रूप से नफरत फैलाने वाले भाषणों के लिए भाजपा नेताओं अनुराग ठाकुर और परवेश वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई थी। शीर्ष अदालत ने भाजपा नेताओं अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के खिलाफ कथित नफरत फैलाने वाले भाषणों के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की बृंदा करात की याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है।

Leave a Comment