Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी सरकार के मंत्री ने अखिलेश यादव से चुपचाप वैक्सीन लगवाने को कहा

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने राजधानी लखनऊ में कोरोना वैक्सीन के एक साल पूरा होने पर भाजपा कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान बृजेश पाठक ने वैक्सीन लगवाने के लिए भी लोगों से आह्वान किया। वहीं इस दौरान मंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी वैक्सीन लगवाने को कहा। पाठक ने डिंपल यादव से अनुरोध किया है कि वे अखिलेश यादव को चुपचाप ले जाकर वैक्सीन लगवा दें। उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना महामारी तेजी के साथ फैल रही है।

Leave a Comment