उत्तराखंड में 42 साल की उम्र वाले क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं शिक्षक बन सकेंगे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 7, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड शिक्षा और रोज़गार

उत्तराखंड में 42 साल की उम्र वाले क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं शिक्षक बन सकेंगे

उत्तराखंड में अब 42 की उम्र वाले भी युवा कल्याण विभाग में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी और व्यायाम प्रशिक्षक बन सकेंगे। राज्य गठन के 22 साल बाद युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधीनस्थ सेवा की नई भर्ती सेवा नियमावली बन गई है। इसमें भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा को 30 से बढ़ाकर 42 साल किया गया है। नियमावली के अनुसार व्यायाम प्रशिक्षक और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के शत प्रतिशत पदों को आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती से भरा जाएगा। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधीनस्थ सेवा नियमावली में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी के लिए शैक्षिक अर्हता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि या सरकार की ओर से उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य अर्हता रखी गई है, जबकि व्यायाम प्रशिक्षक के पद पर सीधी भर्ती के लिए विशारद की डिग्री को नई नियमावली में खत्म कर दिया गया है।

Related posts

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तारीख घोषित, राज्य निर्वाचन आयोग ने एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार जारी किया पूरा चुनावी कार्यक्रम, इस दिन डाले जाएंगे वोट

admin

मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी के साथ बाबा केदारनाथ धाम पहुंचकर किए दर्शन और पूजा-अर्चना

admin

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा का परिणाम किया जारी, मुख्य परीक्षा के लिए इतने कैंडिडेट हुए पास

admin

Leave a Comment