यूपी में सीएम योगी ने महिलाओं को 2 दिन के लिए रोडवेज बसों में "निशुल्क" यात्रा की दी सौगात, आदेश जारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी में सीएम योगी ने महिलाओं को 2 दिन के लिए रोडवेज बसों में “निशुल्क” यात्रा की दी सौगात, आदेश जारी




(UP CM Yogi Adityanath raksha Bandhan festival bus journey free) : गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाई-बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन पर माताओं और बहनों को राज्य की रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करने के आदेश जारी किए थे। सीएम धामी के इस आदेश के बाद उत्तर प्रदेश में भी महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रक्षाबंधन पर निशुल्क बस यात्रा की सौगात का इंतजार था। आखिरकार शुक्रवार को सीएम योगी ने भी रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश की महिलाओं और बहनों को गिफ्ट दे दिया है। योगी सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए निःशुल्क आवागमन की सुविधा होगी। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में निःशुल्क बस सेवा 48 घंटे के लिए उपलब्ध होगी। दिनांक 10 अगस्त को रात 12 बजे से 12 अगस्त को रात 12 बजे तक महिलाओं द्वारा निःशुल्क बस सेवा का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश में 48 घंटे तक महिलाएं राज्य की परिवहन निगम की बसों में फ्री में यात्रा कर सकती हैं। भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षा बंधन इस बार 11 अगस्त को मनाया जा रहा है। बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी रक्षाबंधन पर महिला और बहनों को निशुल्क यात्रा के आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें–

Related posts

शाहजहांपुर में पीएम मोदी गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास कर बोले, ‘यूपी+योगी=बहुत है उपयोगी’ सोशल मीडिया पर छाया

admin

आजम खान के सपा विधायक को बाहर से ही लौटाने पर अखिलेश यादव ने कहा- ‘मुझे नहीं मालूम कौन मिलने गया था’

admin

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने को लेकर अपर माध्यमिक शिक्षा मुख्य सचिव ने किया अपडेट

admin

Leave a Comment