Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 4, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

VIDEO : स्वामीनारायण मंदिर में पुलिसकर्मियों को मॉकड्रिल करना पड़ गया भारी, आतंकी के भेष में राइफल तानकर खड़े पुलिसकर्मी पर गुस्साए युवक ने असली में मारा जोरदार तमाचा, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी आवाक रह गए 

महाराष्ट्र के धुले में स्वामीनारायण मंदिर में पुलिसकर्मियों को मॉकड्रिल करना भारी पड़ गया है। धुले के स्वामीनारायण मंदिर में कुछ पुलिसकर्मी आतंकवादी के भेष में हाथ में राइफल लेकर एक बच्चे के ऊपर ताने खड़े हुए थे। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद एक व्यक्ति ने आतंकवादी बन पुलिसकर्मी को जाकर करार तमाचा जड़ दिया। बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस ने स्वामीनारायण मंदिर   में आतंकवादी घटनाओं से निपटने के लिए मॉकड्रिल की थी।

मॉकड्रिल के हिसाब से एक हथियारबंद “आतंकवादी” भीड़ भरे मंदिर में घुस गया। जैसे ही सभी लोग घबरा गए, एक आदमी उग्र हो गया। किसी आतंकवादी का मंदिर से क्या काम? वह राइफल लेकर “आतंकवादी” की ओर बढ़े और एक जोरदार तमाचा जड़ दिया। उस आतंकी ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया। बल्कि जिस व्यक्ति के सिर पर बंदूक तानी गई थी, उसने थप्पड़ मारने वाले शख्स को वहां से तुरंत जाने को कहा। वहीं दूसरे आतंकी ने भी उसे वहां से उसे हटने को कहा।

दरअसल बाद में समझ आया कि, मंदिर में पुलिस की मॉक ड्रिल चल रही थी। अब जिसे थप्पड़ पड़ा वह असली आतंकी नहीं था बल्कि एक पुलिसवाला था और वह करारा चांटा भी मॉक ड्रिल का हिस्सा नहीं थी। इस अनोखी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हालांकि, थोड़ी देर बाद, पुलिस ने जनता को सूचित किया कि यह कोई वास्तविक आतंकवादी स्थिति नहीं थी, बल्कि उनके द्वारा किया गया एक अभ्यास था। ड्रिल का उद्देश्य ऐसी स्थितियों के दौरान नागरिकों की सतर्कता का निरीक्षण करना था। यह बताए जाने पर कि यह एक पुलिस अभ्यास था और खुद को आतंकवादी बताने वाला व्यक्ति एक पुलिसकर्मी था, उस व्यक्ति का गुस्सा शांत हो गया, जिसकी पहचान प्रशांत कुलकर्णी (35) के रूप में हुई।

Leave a Comment