बजट सत्र के दूसरे चरण में आज जैसे ही प्रधानमंत्री संसद पहुंचे भाजपा सांसदों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 11, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

बजट सत्र के दूसरे चरण में आज जैसे ही प्रधानमंत्री संसद पहुंचे भाजपा सांसदों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे

बजट सत्र की शुरुआत में संसद में जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में पहुंचे सदन में मौजूद भाजपा के मंत्रियों और सांसदों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। करीब 5 मिनट तक मेज को हाथों से थपथपा कर नारे लगाते रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री अपनी सीट पर बैठे रहे। बता दें कि आज से संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हो गया है। ‌ दोनों सदनों की कार्यवाही 11 बजे से शुरू हो गई। ‌बता दें कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री और सांसद सदन में पीएम मोदी को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में से चार राज्यों में मिली पार्टी को बंपर जीत के बाद जश्न मनाते हुए बधाई दे रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा में आने के समय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कैबिनेट के कई मंत्री और सांसद सदन में मौजूद थे। इससे पहले भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई भी दी। सत्र के इस चरण में वर्ष 2022-23 के केंद्रीय बजट प्रस्तावों के लिए संसद की मंजूरी प्राप्त की जाएगी। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए बजट पेश करना सरकार के एजेंडे में शीर्ष पर होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जम्मू-कश्मीर के लिए बजट पेश करेंगी।

Related posts

VIDEO G-20 Summit Delhi Joe Biden Rishi Sunak : जी-20 शिखर समिट में भाग लेने दिल्ली पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का केंद्रीय मंत्री ने “जय श्रीराम” बोलकर किया स्वागत, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से गर्म जोशी से मिले पीएम मोदी

admin

बुधवार रात 10 बजे तक प्रमुख खबरों की सुर्खियां

admin

संसद में फिर हुआ हंगामा, कार्यवाही 20 मार्च तक स्थगित, कांग्रेस केंद्र से अडानी मुद्दे पर जवाब मांग रही वहीं भाजपा राहुल गांधी के बयान को लेकर माफी मांगने अड़ी, सदन से निकलकर कांग्रेस नेताओं ने लगाए नारे, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment