Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 24, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राष्ट्रीय

यूपी में वोटों की गिनती के पहले चरण में भाजपा आगे, सपा पीछा करती हुई, बाकी राज्यों का यह है रुझान

उत्तर प्रदेश में वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे है। दूसरे नंबर पर सपा और तीसरे पर बसपा है। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से और करहल से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। शुरुआती 210 सीटों के रुझान में बीजेपी+ 138, एसपी+70 जबकि बीएसपी 2 सीटों पर आगे चल रही है । उत्तराखंड में बीजेपी कांग्रेस के बीच मुकाबले की टक्कर चल रही है। फिलहाल बीजेपी 35 सीट पर और कांग्रेस 34 पर पकड़ बनाई हुई है। उत्तराखंड में विधानसभा सीटों की संख्या 70 है। पंजाब में आम आदमी पार्टी रुझानों में सबसे आगे चल रही है, लेकिन कांग्रेस लगातार टक्कर में बनी हुई है। कुल 117 सीटों में से 37 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई है, वहीं आम आदमी पार्टी 48 सीटों पर आगे चल रही है। शिरोमणि अकाली दल 17 सीटों पर लीड बनाए हुए हैं। वहीं बीजेपी गठबंधन 6 सीटों पर आगे चल रही है। गोवा में रुझान में अब बीजेपी कांग्रेस से आगे निकलती दिख रही है। बीजेपी रुझाने में 18 सीटों पर आगे हो गई है, जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर, टीएमसी को 4 सीटों पर और अन्य को 1 सीट पर बढ़त। गोवा में विधानसभा की 40 सीटें हैं। मणिपुर में 60 में से 35 सीटों पर रुझान आए। अब यहां बीजेपी 22 सीटों पर आगे हैं और कांग्रेस 5 सीटों पर।

Leave a Comment