अभिनेता माता के दरबार में : शाहरुख खान ने पैदल चलकर जम्मू-कश्मीर में मां वैष्णो देवी मंदिर में मत्था टेका, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 18, 2026
Daily Lok Manch
मनोरंजन राष्ट्रीय

अभिनेता माता के दरबार में : शाहरुख खान ने पैदल चलकर जम्मू-कश्मीर में मां वैष्णो देवी मंदिर में मत्था टेका, देखें वीडियो


https://twitter.com/trollsrkhaters5/status/1602146966846156802?t=rz818mYzzfV5Whk9

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान रविवार रात जम्मू कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे। शाहरुख खान पहली बार माता वैष्णो देवी मंदिर में पहुंचे हैं। आम श्रद्धालुओं के साथ शाहरुख खान वैष्णो देवी मंदिर जाने के लिए पैदल जाते हुए दिखाई दिए। शाहरुख खान के साथ में कई सुरक्षाकर्मी भी चल रहे थे। ‌शाहरुख खान ने देर रात करीब 12 बजे मां के दरबार में हाजिरी लगाई।
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख रविवार को कटरा, जम्मू पहुंचे थे, वहां होटल में कुछ देर आराम करने के बाद वह वैष्णो देवी भवन के लिए रवाना हो गए। शाहरुख खान का मां के दरबार पहुंचने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


शाहरुख ब्लैक कलर की जैकेट और चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। मंदिर पहुंचकर शाहरुख खान ने वैष्णो देवी के दरबार में मत्था टेका। ‌ शाहरुख खान के फैन क्लब से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें शाहरुख खान को वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं। वह अपने ढेर सारे बॉडीगार्ड्स से घिरे हुए हैं। इस दौरान उन्हें ब्लैक कलर की हुडी में देखे गए। उन्होंने अपना चेहरा ढक रखा था। सेलिब्रिटी होने के बावजूद उन्होंने पैदल ही मंदिर की यात्रा की। किंग खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों को एक्टर का ये अंदाज पसंद आ रहा है।



शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। किंग खान 4 साल बाद इस फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं। ‘पठान’ की रिलीज से पहले एक्टर को जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करते हुए देखा गया।‌‌ इसका एक वीडियो सामने आया है। बता दें कि शाहरुख की ये फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुछ दिनों पहले आमिर खान की भी पूजा करते हुए तस्वीरें सामने आई थीं। इस फोटोज में वे अपनी पत्नी किरण राव के साथ पूजा कर रहे थे। वे आमिर खान प्रोडक्शन हाउस में पूजा करते दिखाई दिए थे।

Related posts

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली टेस्ट मैच से संन्यास लेने की घोषणा के एक दिन बाद प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे, पत्नी अनुष्का भी थीं साथ

admin

Union budget 2023 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का खुला भविष्य का पिटारा, देश में करोड़ों लोगों की उम्मीदों के साथ लगी निगाहें, जानिए केंद्र सरकार के लिए क्यों खास है यह बजट , “संसद पहुंचे पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने कहा- हम भी हैं जोश में, विपक्ष बोला- देखें जरा- किसमें कितना है दम”

admin

Cyclone Biparjoy Anchoring : गजब रिपोर्टिंग ! चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर समाचार चैनलों में रही कड़ी प्रतिस्पर्धा, न्यूज़ रूम में छाता लेकर तो दूसरी हेलीकॉप्टर लेकर पहुंची, पाकिस्तान में एक मीडियाकर्मी तो माइक लेकर समुद्र में ही कूद गया, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment