IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी ने भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाई, विराट कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड बनाए - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 6, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी ने भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाई, विराट कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड बनाए


भारत ने एक बार फिर क्रिकेट में पाकिस्तान को धूल चटा दी। पाकिस्तान की हार पर पूरे देश भर में जश्न का माहौल है। दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता, मुंबई से लेकर सभी शहरों में लोगों ने भारत की जीत पर पटाखे जलाकर खुशियों का इजहार किया। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम ने 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली 180 रन की हार का हिसाब बराबर कर दिया। दुबई में रविवार को पाकिस्तान ने 241 रन बनाए।
भारत ने 42.3 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।भारत से विराट कोहली ने नाबाद 100, श्रेयस अय्यर ने 56 और शुभमन गिल ने 46 रन बनाए। कुलदीप यादव को 3 और हार्दिक पंड्या को 2 विकेट मिले। पाकिस्तान से सऊद शकील ने 62 और मोहम्मद रिजवान ने 46 रन बनाए। शाहीन शाह अफरीदी को 2 विकेट मिले। अबरार अहमद और खुशदिल शाह को 1-1 विकेट मिला। विराट वनडे में सबसे ज्यादा 158 कैच पकड़ने वाले भारतीय बने। उन्होंने पारी में 15वां रन बनाते ही सबसे तेज 14 हजार वनडे रन भी पूरे कर लिए। कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट के तीसरे टॉप स्कोरर भी बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 27,483 रन हैं।

Related posts

Karnataka assembly election Congress 40 Star campaigners List Release : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की जारी की सूची

admin

शाम छह बजे तक मुख्य खबरों की सुर्खियां, जानिए एक नजर में

admin

Shimla Terrifying accident Video : शिमला में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, हाटकोटी राजमार्ग पर बेकाबू ट्रक कई कारों को रौंदता हुआ पलट गया, कई गाड़ियां चकनाचूर हो गई, दो की मौत

admin

Leave a Comment