2019 के लोकसभा चुनाव में पीली साड़ी पहन सुर्खियों में आईं पोलिंग ऑफिसर फिर नए लुक की वजह से चर्चा में, जानिए इनके बारे में - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 27, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

2019 के लोकसभा चुनाव में पीली साड़ी पहन सुर्खियों में आईं पोलिंग ऑफिसर फिर नए लुक की वजह से चर्चा में, जानिए इनके बारे में

बात साल 2019 के लोकसभा चुनाव की है। स्थान था लखनऊ । चुनाव ड्यूटी में एक महिला पुलिस अधिकारी अचानक अपने पहनावे की वजह से सुर्खियों में आ गई थी। ‘पीली साड़ी’ पहन कर यह महिला पोलिंग ऑफिसर उस समय पोलिंग बूथ पर तैनात थी। इस विधानसभा चुनाव में ये महिला ऑफिसर फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। ‌इनका नाम है रीना द्विवेदी। जो लखनऊ लोक निर्माण विभाग में तैनात हैं। बता दे कि रीना मूल निवासी जनपद देवरिया की हैं । पिछले लोकसभा चुनाव में भी इनकी ड्यूटी राजधानी लखनऊ में ही लगाई गई थी। 23 फरवरी को चौथे चरण में लखनऊ में भी विधानसभा चुनाव होना है। कल होने वाले चुनाव में रीना की ड्यूटी लखनऊ के पास मोहनलालगंज बूथ केंद्र पर लगाई गई है। अब एक बार यह फिर से रीना द्विवेदी अपने नए लुक की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। हालांकि अबकी बार उन्होंने पीली साड़ी नहीं पहनी है। इस बार काला चश्मा, स्टाइलिश ट्राउजर और ब्लैक स्लीवलेस टॉप हाथ में ईवीएम मशीन लेकर वाला उनका लुक सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में आ गया है। लखनऊ से मंगलवार दोपहर जब रीना द्विवेदी ईवीएम मशीन लेकर चुनावी ड्यूटी में ब्लैक स्लीवलेस टॉप और ऑफ व्हाइट ट्राउजर में पोलिंग पार्टी के साथ अपनी ड्यूटी पर रवाना हो रही थीं तब उन्हें देखने के लिए वहां भीड़ लग गई। 

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने आज की “बड़ी घोषणा”, अब यूपी में महिलाओं को सीएम योगी के आदेश का इंतजार

admin

सीएम योगी आज आएंगे नोएडा, प्रशासन ने की पूरी तैयारियां

admin

Karnataka Assembly Election Congress third List 43 candidates Release : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी जारी की, 1 दिन पहले भाजपा छोड़कर आए पूर्व उपमुख्यमंत्री को भी पार्टी ने दिया टिकट, देखें लिस्ट

admin

Leave a Comment