खड़गे के रावण के जवाब में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किया पलटवार, गुजरात में जनसभा में प्रधानमंत्री ने कहा- जितना कीचड़ उछाला जाएगा, उतना ज्यादा कमल खिलेगा। - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 25, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

खड़गे के रावण के जवाब में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किया पलटवार, गुजरात में जनसभा में प्रधानमंत्री ने कहा- जितना कीचड़ उछाला जाएगा, उतना ज्यादा कमल खिलेगा।

पिछले दिनों कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण कहा था। ‌ इसी का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के पंचमहल में एक जनसभा के दौरान पलटवार किया है। बता दें कि आज गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के वोट भी डाले जा रहे हैं। ‌ दूसरे चरण में 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। ‌ गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचमहाल के कलोल में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। ‌ कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के रावण के जवाब में पीएम मोदी ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। ‌ प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में मुझे गाली देने की होड़ लगी है। जितना कीचड़ उछाला जाएगा, उतना ज्यादा ही कमल खिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस भगवान राम के अस्तित्व और अयोध्या में बन रहे राम मंदिर पर यकीन नहीं करती है। ये लोग तो राम सेतु का भी विरोध करते हैं। लेकिन मुझे गाली देने के लिए रामायण के किरदार रावण का जिक्र जरूर करते हैं।

Related posts

IND vs AUS शर्मनाक प्रदर्शन : दूसरे वनडे में टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार, भारतीय बल्लेबाजों ने कंगारू गेंदबाजों के सामने किया सरेंडर

admin

Picture of the day चर्चा में तस्वीरें : 8 साल में पहली बार पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह के “एक कतार में खड़े होकर चेहरों पर ऐसे हाव-भाव प्रकट किए”, भाजपा ने खुद फोटो किया शेयर

admin

वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता को 3 साल के लिए भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में बढ़ाया कार्यकाल, आदेश जारी

admin

Leave a Comment