दिल्ली में सीएम धामी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर जोशीमठ में भू-धंसाव के ताजा हालातों की जानकारी दी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

दिल्ली में सीएम धामी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर जोशीमठ में भू-धंसाव के ताजा हालातों की जानकारी दी

दिल्ली में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने गए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार 18 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने गृह मंत्री अमित शाह को जोशीमठ में भू-धंसाव के ताजा हालातों की जानकारी दी। गृहमंत्री से मुलाकात के बाद सीएम धामी ने गृह मंत्रालय के बाहर प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि मैंने जोशीमठ की मौजूदा स्थिति के बारे में गृहमंत्री अमित शाह को जानकारी दी है। राज्य सरकार बचाव और राहत अभियान के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

वहीं, जोशीमठ की स्थिति को लेकर उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को रिपोर्ट सौंप दी है। बता दें कि जोशीमठ में भू-धंसाव की स्थिति जानने के लिए बीजेपी की 14 सदस्यीय टीम मौके पर गई थी। इस दौरान टीम ने जोशीमठ में प्रभावितों से मुलाकात की और नुकसान का जायजा लिया था और एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार किया था, जिसे जेपी नड्ड का सौंप दिया गया है।

Related posts

Uttrakhand CM Pushkar Singh Dhami मुख्यमंत्री धामी ने अपनी गाड़ी रुकवा कर सड़क किनारे दुकान पर खुद भुट्टा भूनकर खाया

admin

सीएम धामी ने दून मेडिकल कॉलेज में किया औचक निरीक्षण, अस्पताल में भर्ती मरीजों से ली जानकारी

admin

मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी के साथ बाबा केदारनाथ धाम पहुंचकर किए दर्शन और पूजा-अर्चना

admin

Leave a Comment