Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म राष्ट्रीय

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के मामले में सुप्रीम कोर्ट में कल होगी अहम सुनवाई

(Nupur Sharma prophet Raw) : भाजपा से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा ने आज एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बता दें कि नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। उसके बाद कई राज्यों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसी को लेकर नूपुर शर्मा ने आज सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि सभी रिपोर्ट को राजधानी दिल्ली में ही ट्रांसफर करने की अपील की है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि इससे पहले मेरी मांग को ठुकराते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की थी। जिसके बाद मेरे जीवन को और अधिक खतरा बढ़ गया है, रेप और हत्या की धमकी मिल रही है। नूपुर शर्मा की याचिका पर कल सुनवाई होगी। जस्टिस सूर्यकांत और जमशेद पारदीवाला की बेंच सुनवाई करेगी। बता दें कि इससे पहले नूपुर शर्मा के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए सख्त टिप्पणी की थी। जिसके बाद विपक्षी पार्टियों ने नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने की मांग भी की थी।

Leave a Comment