IMD Update Monsoon भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर की सुखद भविष्यवाणी, 16 साल बाद मानसून जल्दी दस्तक देने जा रहा  - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 11, 2026
Daily Lok Manch
Recent मौसम

IMD Update Monsoon भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर की सुखद भविष्यवाणी, 16 साल बाद मानसून जल्दी दस्तक देने जा रहा 

इन दिनों देश के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि शनिवार 10 मई को कई राज्यों में बारिश भी हुई थी। फिलहाल लगभग 10 दिनों से देश के अधिकांश राज्यों में बारिश होने से लोगों को राहत मिली है। लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। लेकिन इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने इस साल मानसून को लेकर बहुत ही सुखद भविष्यवाणी की है। इस बार मानसून अपने तय समय से 4 दिन पहले दक्षिण भारत के राज्य केरल में दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल तट से टकराएगा। 

आमतौर पर यह 1 जून को केरल पहुंचता है।मौसम विभाग के मुताबिक, अगर मानसून 27 मई को आता है तो यह 16 साल में पहली बार होगा जब यह इतनी जल्दी दस्तक देगा। 2009 में 23 मई को और 2024 में 30 मई को मानसून ने केरल में दस्तक दी थी। इसके अलावा 2018 में 29 मई को मानसून आया था।

IMD ने बताया कि 1 जून को केरल पहुंचने के बाद मानसून 8 जुलाई तक अन्य राज्यों को कवर करता है। 17 सितंबर के आसपास राजस्थान के रास्ते वापसी शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरा हो जाता है।

Related posts

India Vs US Trade Deal : पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत के बाद अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया

admin

VIDEO Baba Bageshwar Dham Controversy आपस में ही भिड़ रहे : बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार को वृंदावन नीम करौली धाम के बाबा प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज ने “ड्रामा” बताया, देखें वीडियो

admin

Rahul Gandhi Statement VIDEO : विदेश दौरे पर रवाना होने से पहले कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की हाईलेवल मीटिंग में कैमरे के सामने दो बार कहा- “मध्यप्रदेश में 150 सीटें मिलेंगी”, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment