यूपी चुनाव में पत्नी की टिकट के लिए पति ही चुनौती बन गए, भाजपा ने दोनों का काटा पत्ता, तीसरे को बनाया प्रत्याशी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 7, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी चुनाव में पत्नी की टिकट के लिए पति ही चुनौती बन गए, भाजपा ने दोनों का काटा पत्ता, तीसरे को बनाया प्रत्याशी

एक कहावत है दो की लड़ाई में तीसरे को फायदा होता है। ऐसे ही यूपी विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में देखने को मिला। आखिरकार भाजपा ने योगी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह का टिकट काट दिया। ‌स्वाति का टिकट कटने में सबसे बड़ी वजह उनके पति दयाशंकर सिंह बने। पति-पत्नी का झगड़ा भाजपा के लिए चुनाव से पहले परेशानी बनता जा रहा था। ‌दोनों ही लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से टिकट मांग रहे थे। मंगलवार रात भाजपा ने जारी की गई प्रत्याशियों की सूची में स्वाति सिंह का पत्ता साफ कर दिया। लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से भाजपा ने स्वाति सिंह की जगह राजेश्वर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। पांच साल पहले विवादों के साथ स्वाति सिंह ने सियासत में कदम रखा और योगी सरकार में मंत्री रही, लेकिन अपने कार्यकाल में विवादों में बनी रही । सरोजनी नगर सीट से स्वाति सिंह के लिए उनके पति दयाशंकर तक चुनौती बन गए । भाजपा हाईकमान ने दोनों का पत्ता साफ कर दिया। ‌अब अटकलें हैं कि स्वाति सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकती हैं। इसकी वजह है कि अभी तक सपा ने लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। ‌

Related posts

UP Unnao 3 track collapsed fire Road accident : यूपी में दर्दनाक हादसा : नेशनल हाईवे पर तीन ट्रक आपस में भिड़े, हादसे के बाद लगी भीषण आग में 3 लोग जिंदा जले, देखें वीडियो

admin

यूपीटीईटी परीक्षा की ‘फाइनल आंसर की’ जारी, परीक्षार्थी इस वेबसाइट पर करें चेक

admin

नेताओं ने खूब खेली होली, किसी ने ढोल बजाया तो किसी ने ठुमके लगाए, देखें तस्वीरें

admin

Leave a Comment