HPBOSE : हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट किया जारी, तरनीजा रहीं टॉपर, निहारिका को मिला दूसरा स्थान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 4, 2026
Daily Lok Manch
शिक्षा और रोज़गार

HPBOSE : हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट किया जारी, तरनीजा रहीं टॉपर, निहारिका को मिला दूसरा स्थान

HPBOSE : हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट किया जारी, तरनीजा रहीं टॉपर, निहारिका को मिला दूसरा स्थान

हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं टर्म 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे के बाद रिजल्ट जारी किया गया। स्टूडेंट्स अब हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की टर्म 2 परीक्षाओं में 1.03 लाख स्‍टूडेंट्स शामिल हुए थे। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12वीं क्लास की टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 10 मार्च, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक आयोजित की थीं। वहीं 10वीं कक्षा की परीक्षा 11 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक हुईं थी।इस परीक्षा में तरनीजा शर्मा (Tarnija Sharma) ने टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर निहारिका ठाकुर (Niharika Thakur) रही है। छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है। साइंस स्ट्रीम की छात्रा ओजस्विनी उपमन्यु ने 98.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर वृंदा ठाकुर ने 98.4 प्रतिशत प्राप्त किए हैं जबकि आर्ट्स स्ट्रीम में तरनिजा शर्मा ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है।हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा में ऊना की Tarnija Sharma ने 12वीं में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने 487 परीक्षा में बेहतर अंक हासिल किए हैं। दिव्या ज्योति ने 487 अंक प्राप्त किए हैं। नुपुर ने 487 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, जयेश ने भी 97. 0 प्रतिशत प्राप्त किए हैं। सचिव डॉ (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी शिक्षा बोर्ड की बेवसाइट पर परिणाम चेक कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बीते वर्ष बारहवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा 18 जून को जारी किया था। 2022 में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा था।हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 79.4 प्रतिशत रहा है। 13,335 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आई है। 8,139 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हुए हैं। वर्ष 2022 में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा था।

Related posts

राजकीय महाविद्यालय पांगी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए

admin

यूपी में आज आयोजित लेखपाल परीक्षा पर उठे सवाल, सॉल्वर गैंग ने लगाई सेंध, एसटीएफ ने कई आरोपी अरेस्ट किए

admin

UP heavy rain yellow allert : बारिश का कहर : यूपी में जारी किया “येलो अलर्ट”, इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

admin

Leave a Comment