Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
Recent अपराध राष्ट्रीय

Balasore train Accident CBI बालासोर में भीषण रेल हादसा : सीबीआई ने तीन रेल अधिकारियों को किया अरेस्ट

पिछले महीने जून में उड़ीसा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना के बाद शुक्रवार 7 जुलाई को सीबीआई ने तीन रेल अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार मोहंता, सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद आमिर खान और टेक्नीशियन पप्पू कुमार शामिल हैं। तीनों पर गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने का आरोप है। इस हादसे में 293 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 1,000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। ओडिशा के बालासोर में 2 जून को हुए भीषण सड़क हादसे में 292 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे की जांच कर रही सीबीआई ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन रेलवे कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इन कर्मचारियों को आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत गिरफ्तार किया है। इस हादसे में तीन ट्रेन एक दूसरे की चपेट में आए थे। बालासोर में हुए हादसे के बाद रेलवे के साउथ ईस्टर्न जोन के कई अधिकारियों पर अब तक इसकी गाज गिर चुकी है। ईस्टर्न जोन की महाप्रबंधक अर्चना जोशी का ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह अनिल कुमार मिश्रा को साउथ ईस्टर्न जोन का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।

Leave a Comment