23 जुलाई, मंगलवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch horoscope punchang rashifal
March 15, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

23 जुलाई, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिनांक:- 23 जुलाई 2024

दिन:- मंगलवार 

युगाब्दः- 5126

विक्रम संवत- 2081

शक संवत -1946

अयन – याम्यायण (दक्षिणायन)

गोल – सौम्यगोल (उत्तर गोल)

ऋतु – वर्षा

काल (राहु)- पश्चिम दिशा

मास – श्रावण

पक्ष – कृष्ण पक्ष

तिथि- द्वितीया 

नक्षत्र – धनिष्ठा 

योग – आयुष्मान

करण- गर

दिशा शूल- उत्तर दिशा में

🌞सूर्योदय:- 5:21

🌑सूर्यास्त:- 6:48

🌞पाक्षिक सूर्य- पुष्य नक्षत्र में ।

🌷आज का व्रत व विशेष:- पंचक (भदवा) समाप्ति शनिवार सायं 5:10 में 

🌺आने वाला व्रत व विशेष:- गणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत- बुधवार व नागपंचमी, मनसा देवी पूजन, मधुश्रावणी पूजा आरंभ:- गुरुवार।

 🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻🌸

  सावित्री ने यमराज से छीनकर अपने पति को प्राप्त किया था ।

🌚 राहु काल:- दिन के 3:26 से 5:07 बजे तक ।

      🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

औकात से ज्यादा अगर बिना मेहनत के मिल जाए तो आंखें अंधी और आत्मा बहरी हो जाती है ।

23 जुलाई का राशिफल—–

मेष 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ कार्य जिसकी पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग चल रही है। आज आपका वह कार्य शुरू होगा, जिससे आपको आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन की योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। परिवार के साथ यह समय अच्छा बीतेग।

वृषभ 

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद बन सकता है।

मिथुन 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना काम आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क 

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह 

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें व्यवधान आएगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। पुत्र भाई से मतभेद बढ़ सकता है।

कन्या 

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। वाणी पर संयम रखें।

तुला 

आज आप मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह की बजह से परेशान नजर आएंगे। पुराना कोई विवाद फिर से आपके सामने आ सकता है। आप अपने किसी परिचित को खो सकते है। व्यापार-व्यवसाय में आपको कोई नया डिसीजन अभी सोच विचार कर लेने की जरूरत है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक 

आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेगे। माता पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं । काम में बाधा आएगी। वाणी पर संयम रखें।

धनु 

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनर से वाद विवाद हो सकता है। आप जिस कार्य की लिए प्रयासरत हैं। आज आपका कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

मकर 

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है। कोई नया वाहन आदि आज न खरीदें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुंभ 

आज किसी अपरिचित व्यक्ति के कारण उनकी बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिड़ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। अपने साथी के साथ सौम्य व्यवहार रखें। नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है।

मीन 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई नया बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी डील पार्टनरशिप में आज आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों से चल रहा मतभेद दूर होगा।

Related posts

2 मई को खुलेंगे केदारनाथ और तुंगनाथ धाम के कपाट

admin

12 सितंबर, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

Big Relief Train Rates Decreased रेल यात्रियों को मिली राहत : केंद्र सरकार ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के किराए में की बड़ी कटौती, अन्य ट्रेनों के एसी चेयरकार का भी सस्ता हुआ सफर

admin

Leave a Comment