September 16, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

26 नवंबर, बुधवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺 आज का पंचांग 🌺 🌼 

दिनांक – 26 नवम्बर 2025

दिन – बुधवार

विक्रम संवत् – 2082

अयन – दक्षिणायण

ऋतु – हेमंत

मास – मार्गशीर्ष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – षष्ठी रात्रि 12:01 नवम्बर 27 तक तत्पश्चात् सप्तमी

नक्षत्र – श्रवण रात्रि 01:32 नवम्बर 27 तक तत्पश्चात् धनिष्ठा

योग – वृद्धि दोपहर 12:43 तक तत्पश्चात् ध्रुव

राहुकाल – दोपहर 12:14 से दोपहर 01:36 तक 

सूर्योदय – 06:48

सूर्यास्त – 05:40

दिशा शूल – उत्तर दिशा में

ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 05:03 से प्रातः 05:55 तक 

अभिजीत मुहूर्त – कोई नहीं

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:48 से रात्रि 12:41 नवम्बर 27 तक 

व्रत पर्व विवरण – सुब्रह्मण्यम षष्ठी, चम्पा षष्ठी, स्कंद षष्ठी

विशेष – षष्टी को नीम की पत्ती, फल या दातून मुंह मे डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)

                  🌼आज का सुविचार 🌼 

जिस मन में उम्मीद रहती है, उसके लिए कोई रास्ता असंभव नहीं होता।

26 नवंबर का राशिफल ——

मेष राशि

आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। रुके हुए काम अचानक तेजी से पूरे होंगे। किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। धन लाभ और मान-सम्मान दोनों बढ़ने के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

वृषभ राशि

दिन मजबूती से आगे बढ़ाने वाला रहेगा। मन शांत रहेगा और निर्णय स्पष्ट रूप से ले पाएंगे। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में स्थिरता रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।

मिथुन राशि

आज मेहनत कई गुना फल देगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। नए अवसर मिलेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और लोग आपकी राय को महत्व देंगे। कोई रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

कर्क राशि

परिवार और काम दोनों जगह आपकी भूमिका मजबूत रहेगी। आज किसी बड़े फैसले में सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में समझदारी से कदम बढ़ाएं। यात्रा के योग हैं, जो लाभदायक साबित हो सकती है।

सिंह राशि

आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। किसी बड़े कार्य की शुरुआत के लिए उत्तम समय है। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और लोग आपकी बात मानेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है।

कन्या राशि

दिन थोड़ा मिश्रित रहेगा, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम रखें। अचानक कोई शुभ सूचना मिल सकती है। घर में माहौल सकारात्मक रहेगा।

तुला राशि

आज आप अपनी सूझबूझ से बड़े काम संभाल लेंगे। साझेदारी में लाभ होगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कोई नया काम हाथ में लेने का सही समय है। धन के नए रास्ते खुल सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कामकाज में पूरा ध्यान रहेगा। प्रतिस्पर्धा में जीत आपके पक्ष में रहेगी। कोई पुराना अटका काम पूरा हो सकता है। परिवार में किसी को आपकी सलाह की जरूरत पड़ेगी।

धनु राशि

भाग्य का साथ मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी और सफल भी होंगी। दूर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धार्मिक या आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि

आज मेहनत अधिक और परिणाम मजबूत रहेंगे। करियर में बड़ा अवसर मिल सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन आप निभा लेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

कुंभ राशि

रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। योजनाओं पर काम शुरू करने का सही समय है। किसी पुरानी समस्या का हल मिलेगा। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। धन के नए अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि

आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें। काम में ध्यान बढ़ाने से फायदा मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं। परिवार से सहयोग मिलेगा। किसी नई दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग खुलेगा।

Leave a Comment