20 नवंबर, बुधवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 1, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

20 नवंबर, बुधवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺आज का पंचांग 🌺 🌼


20 नवंबर 2024


वार- बुधवार
विक्रम संवत -2081
अयन – दक्षिणायन
मास – मार्गशीर्ष
पक्ष – कृष्ण
तिथि – पंचमी ( सांय 04: 50 तक)
सूर्योदय – 06: 57
सूर्यास्त – 05: 18
चंद्रमा – मिथुन राशि में ( प्रातः 08:47 तक) तत्पश्चात कर्क राशि में प्रवेश
नक्षत्र – पुनर्वसु ( दोपहर 02:51 तक) तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र
योग – शुभ
करण – तैतिल
दिशाशूल – उत्तर 
राहुकाल – दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक


 
             🌼आज का सुविचार 🌼


व्यवहार वह सीढ़ी है जिससे आप मन में भी उतर सकते हैं और मन से भी।



20 नवंबर का राशिफल—–



मेष


आज आप नया काम शुरू करें, तो अपने परिवार के लोगों से सलाह लेकर करें। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें। नहीं तो दुर्घटना का योग बन रहा है। आप पारिवारिक मतभेद से दूर रहें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा।

वृषभ


आज आप किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में आपका कोई नया काम जिसे आप बहुत दिनो से करना चाह रहे हैं। उस काम की शुरुआत होगी। व्यापार आदि में नए पार्टनर बनेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।



मिथुन


आज आपका दिन धार्मिक कार्य में निकलेगा। आपका का मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आप आज अपने व्यापार में अच्छे साथी के संपर्क में आएंगे, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।


कर्क


आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपका रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। पत्नी से संबंध मधुर होंगे। 

सिंह


आज का दिन आपको संभालकर चलने का है। किसी बडी यात्रा आदि पर न जाएं, तो वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय-व्यापार में आप आज कोई नया काम शुरू न करें। नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। 

कन्या


आज का दिन आपके लिए उतार-चढाव वाला बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने खानपान पर संयम रखें। आपका मन अशांत रहेगा। आप व्यवसाय में पार्टनर से नुकसान उठा सकते हैं। कोई नया काम आप शुरू न करें। परिवार में वाद-विवाद से बचें। 

तुला


आज का दिन अच्छा रहेगा। आप कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

वृश्चिक


आपका आज का दिन उतार-चढाव वाला रहेगा। वाद विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा।


धनु


आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई अपने पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा। 

मकर


आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने प्रिय से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा। पत्नी से मतभेद खत्म होंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ


आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से आप दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं, परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है । पत्नी से संबंध मधुर होंगे। 

मीन


आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। मन अशांत रहेगा। आज आप कोई भी व्यापार आदि में बड़ा डिसीजन न लें। पारिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

Related posts

VIDEO : पक्ष-विपक्ष में घमासान शुरू : हिमाचल में सीएम सुखविंदर सिंह ने भाजपा सरकार के बड़े फैसलों को रद किया, जयराम ठाकुर ने जताई नाराजगी, देखें वीडियो

admin

Uttarakhand उत्तराखंड का चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, 40 नेताओं में सीएम योगी का भी नाम, देखें लिस्ट

admin

Election Results Delhi PM Modi: त्रिपुरा और नागालैंड में जीत से उत्साहित भाजपा, पीएम मोदी ने अनोखे अंदाज में पूर्वोत्तर के राज्यों को दी बधाई, विपक्ष पर भी बरसे, कहा-“कट्टर कहते हैं मर जा मोदी, देश कहता है मत जा मोदी”, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment