13 मार्च, बुधवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 6, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

13 मार्च, बुधवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 13 मार्च 2024

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- बुधवार
युगाब्दः- 5125
विक्रम संवत- 2080
शक संवत -1945
अयन – सौम्यायन (उत्तरायण)
गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
ऋतु – शिशिर
काल (राहु)- दक्षिण दिशा
मास – फाल्गुन
पक्ष – शुक्ल पक्ष
तिथि- तृतीया
नक्षत्र – अश्विनी
योग – ब्रह्म
करण- गर
दिशा शूल- उत्तर दिशा में
🌞सूर्योदय:- 6:10
🌑सूर्यास्त:- 6:06
🪷आने वाला व्रत व विशेष:- संक्रांति व्रत – गुरुवार।
🌞पाक्षिक सूर्य- पू.भा. नक्षत्र में
🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻
दुर्वासा दुर्वासा ऋषि का विवाह कंडाली के साथ हुआ था।
🌚 राहु काल:- दिन के 12:07 से 3:07 बजे तक ।

   🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

पुण्य का अहंकार पाप करने से अधिक बुरा है ।

13 मार्च का राशिफल—–

मेष

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। नए कार्य के प्रति मन में उत्साह बना रहेगा। आज किसी नए कार्य की ओपनिंग आप कर सकते हैं, जिसमें आपके लिए अपने मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज कोई नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। प्रॉपर्टी आदि में निवेश करना लाभदायक रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

वृषभ

आज के दिन आप कुछ उतार-चढ़ाव से गुजर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर शारीरिक थकावट महसूस होगी। कार्य की अधिकता के कारण परिवार और बच्चों को समय न देना परिवार में झगड़े का कारण बन सकता है। अपने परिवार को समय दें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नई पार्टनरशिप डील हो सकती है। परिवार में पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

मिथुन

आज आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के चलते आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं तथा आपको खराब आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के चलते आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे और आपके हाथ से कोई बड़ी डील जा सकती है, जिस कारण बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पत्नी और बच्चों से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

कर्क

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप कोई बड़ा डिसीजन कार्यक्षेत्र में ले सकते हैं, जिसका आगामी समय में आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी बड़ी साझेदारी का योग बन रहा है। आज आर्थिक तौर से आपको बड़ी राहत मिल सकती है। परिवार में पुराना मतभेद खत्म होगा। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप स्थान परिवर्तन कर सकते हैं।

सिंह

आज का दिन आपका अच्छा रहेग। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका कहीं बाहर धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी विशेष मेहमान का घर पर आना होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक परिवर्तन आज आप कर सकते हैं। शेयर मार्केट में पैसे लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा।

कन्या

आज कुछ पुराने विवादों के सामने आने से आप परेशान हो सकते हैं, जिस कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी के विवाद में विरोधी आप पर हावी होते दिखाई देंगे। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें। साथ ही अपने सहयोगी पार्टनरों से संबंध अच्छे रखें। नहीं तो बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी रखें।

तुला

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण आप परेशान दिखाई देंगे। अधिकारी वर्ग के दबाव के कारण आज आप अपने अधिकारी से विवाद कर सकते हैं। व्यापार- व्यवसाय में आपको बड़ा घाटा लग सकता है। वाद-विवाद से दूर रहे। पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मौसमी बीमारियों से अपना बचाव रखें।

वृश्चिक

आज आपका मन अशांत दिखाई देगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी। आप आज आप कहीं काम के चलते बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आज आपको किसी विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम मिल सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

धनु

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे हैं जातकों के लिए आज का दिन खुशखबरी वाला रहेगा। आज आपको बड़ा लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक का आयोजन में जाने का योग बन सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा।

मकर

आज आप कुछ बातों को इग्नोर करें, तो अच्छा होगा। आज आप अपने मित्र या परिवार वालों के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपके अपने लोग आपके साथ बड़ा धोखा कर सकते हैं, जिस कारण आप बड़े नुकसान में फंस सकते हैं। आज व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। परिवार में पारिवारिक विवाद से दूर रहे। वाणी पर संयम रखें। आज यात्रा आदि पर जाएं तो स्वयं का ख्याल रखें।

कुंभ

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। साथ ही पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आपका आर्थिक बजट गड़बड़ा सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा लाभ प्राप्त होने के योग नहीं दिख रहे हैं। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार देना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। बच्चों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई की चिंता बनी रहेगी।

मीन

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नहीं तो आपका परिवार मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है। आज व्यापार-व्यवसाय में कोई नया अनुबंध होगा। आय के बड़े स्रोत प्राप्त होंगे। मित्रों से आर्थिक मदद मिल सकती है। इस कारण व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार और बच्चों के लिए आज बड़ी शॉपिंग कर सकते हैं। आज घर पर मेहमानों का आना लगा रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहे। वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें।

Related posts

Union Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia tested positive coronavirus : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया हुए कोरोना पॉजिटिव, भोपाल में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक छोड़कर अचानक निकले

admin

21 फरवरी, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

3 अप्रैल, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment