28 जून, बुधवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

28 जून, बुधवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 28 जून 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- बुधवार
युगाब्दः- 5125
विक्रम संवत- 2080
शक संवत -1945
अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
ऋतु – ग्रीष्म
काल (राहु)- पश्चिम दिशा
मास – आषाढ़
पक्ष – शुक्ल पक्ष
तिथि- दशमी
नक्षत्र – चित्रा
योग – शिव
करण- तैतिल
दिशा शूल- उत्तर दिशा में
🌞सूर्योदय:- 5:10
🌞पाक्षिक सूर्य— आर्द्रा नक्षत्र में
🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए संजीवनी बूटी के बारे में श्रीराम को सुषेण वैद्य ने बताया था ।
🌚 राहु काल:- दिन के 12:01 से 1:44 बजे तक ।

   🌺🌼 आज का सुविचार🌼🌺 

सफलता प्राप्ति के लिए तीन चीजें अति आवश्यक है सही समय, सही तरिका और सही सोच ।

28 जून का राशिफल—

मेष

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप कोई नया काम शुरू न करें। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। मन अशांत रहेगा। किसी अपने को आप खो सकते हैं। आपका किसी पुराना विवाद फिर से सामने आएगा।

वृषभ

आप आज कोई नया काम शुरू करें तो सावधानी बरतें। चोट लग सकती है इसलिए वाहन आदि संभालकर चलाएं। आपनो से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा नहीं रहेगा। आप विरोधी वर्ग से सावधान रहें। कोई काम बिगड़ सकता है।

मिथुन

आज आप विरोधियों का सामना करेंगे। आपका अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। कोई रूका हुआ काम पूरा होगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

कर्क

आज आप संभलकर रहें। अपनो से वाद विवाद हो सकता है। आप वाणी पर संयम रखें, आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आप वाहन आदि संभालकर चलाएं। किसी परिचित से कोई बड़ी मदद मिल सकती हैं। आप किसी काम में निवेश कर सकते हैं।

सिंह

आज आप नया काम शुरू कर रहे हैं तो लाभ होगा। नए काम में अपनो का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि हो सकती है। पत्नी से वाद-विवाद होगा। परिवार में किसी परिचित व्यक्ति से आप विवाद न करें और किसी कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको बड़ी राहत मिल सकती है।

कन्या

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वहीं व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आप किसी नई जगह परिवार के साथ घुमने जा सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

तुला

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप नया वाहन या मकान इत्यादि खरीद सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपका रुका हुआ पुराना काम आज पूरा होगा।

वृश्चिक

आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा आज आपका स्वास्थ बिगड़ सकता है।

धनु

आज आप कोई वाद-विवाद में न पड़ें। वाणी पर संयम रखें। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि संभलकर कर चलाएं। आज आपका कोई काम विशेष बन सकता है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

मकर

आपका कोई विशेष कार्य आज बिगड़ सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपनों का साथ मिलेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय में आज कोई बड़ा काम आपके हाथ आएगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कुंभ

आज आप यात्रा आदि पर जाएं तो सावधानी बरतें। पैसे आदि के लेनदेन में सतर्कता रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और वाहन आदि में सावधानी रखें। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। व्यापारिक क्षेत्र में कोई नया कार्य अभी शुरू ना करें। यह बड़ा लेनदेन अभी ना करें परिवार में अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहायता मिलेगी।

मीन

आज आप व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। कोई नया काम शुरू न करें। वाहन संभलकर चलाएं। व्यर्थ के काम में धन खर्च होगा और आपका मन अशांत रहेगा। किसी विशेष काम के लिए आप किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। कोई बड़ा लेन-देन आज न करें।

Related posts

Horoscope punchang 15 दिसंबर, रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

11 अप्रैल, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

Uttarakhand Char dham VIP Worship Charge नई व्यवस्था : बदरीनाथ और केदारनाथ में वीआईपी दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को देने होंगे रुपए, अगले महीने से शुरू होगी चार धाम यात्रा

admin

Leave a Comment