August 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

9 जुलाई, बुधवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺आज का पंचांग 🌺 🌼

दिनांक – 09 जुलाई  2025

दिन – बुधवार
विक्रम संवत् – 2082
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वर्षा
मास – आषाढ़
पक्ष – शुक्ल
तिथि – चतुर्दशी रात्रि 01:36 जुलाई 10 तक तत्पश्चात् पूर्णिमा
नक्षत्र – मूल प्रातः 04:50 जुलाई 10 तक तत्पश्चात् पूर्वाषाढ़ा
योग – ब्रह्म रात्रि 10:09 तक तत्पश्चात् इंद्र
राहुकाल – दोपहर 12:45 से दोपहर 02:26 तक
सूर्योदय – 06:00
सूर्यास्त – 07:29
दिशा शूल – उत्तर दिशा में
ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:36 से प्रातः 05:19 तक
अभिजीत मुहूर्त – कोई नहीं
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:24 जुलाई 10 से रात्रि 01:06 जुलाई 10 तक
विशेष – चतुर्दशी को स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना व लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)


                🌼आज का सुविचार 🌼
   
सच्ची सफलता वही है जो आपके जीवन में खुशी लाती है।



9 जुलाई का राशिफल——–




मेष:


काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति एवं स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक कार्यों में आपकी पूछ-परख बढ़ेगी।

वृषभ:


आज आपको जीवनसाथी का सहयोग और समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। कारोबार में कुछ नई योजनाएँ बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए कुछ निर्णय गलत साबित हो सकते हैं।

मिथुन:


सामाजिक आयोजनों में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। धर्मग्रंथों के पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

कर्क:


आप बहुत जल्दी दूसरों के प्रभाव में आ जाते हैं, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों का आप मजबूती से सामना कर पाएंगे। व्यापार की परेशानियाँ समाप्त होंगी। प्रेम-प्रसंग के योग बन रहे हैं। उधार की चिंता बनी रहेगी।

सिंह:


दिनचर्या में हुए बदलाव के कारण निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएँगे। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। नौकरों या कर्मचारियों पर नजर रखें।

कन्या:


रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन में रुचि रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।

तुला:


स्वास्थ्य के प्रति आप लापरवाह हैं, सतर्क रहें। नए व्यापार में निवेश के योग हैं। आज विद्वानों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि प्राप्त होगी।

वृश्चिक:


अपने संबंधों को लेकर आप लापरवाह हैं। व्यवसाय में विकास की योजनाएँ बनेंगी। आर्थिक अनुकूलता के कारण सुख-सुविधाएँ बढ़ेंगी। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है।

धनु:


नौकरी में बदलाव चाहते हैं, लेकिन निर्णय नहीं ले पाएँगे। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता बनी रहेगी। व्यापार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय लाभ देंगे।

मकर:


समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें। दूसरों की उन्नति से ईर्ष्या न करें। मेहनत करें और संकुचित मानसिकता से बाहर आएँ। व्यापार में हर किसी पर आँख मूंदकर भरोसा न करें। कानूनी विवाद आपके पक्ष में हल होंगे।

कुंभ:


समय पर कार्य न हो पाने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का अच्छा प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएँ बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें, वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

मीन:


आज खान-पान पर नियंत्रण आवश्यक है। दिखावे से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश रहेगी। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय में प्रयासों के बावजूद मंदी बनी रहेगी।




Leave a Comment