7 नवंबर , मंगलवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

7 नवंबर , मंगलवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 07 नवम्बर 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- मंगलवार
युगाब्दः- 5125
विक्रम संवत- 2080
शक संवत -1945
अयन – याम्यायण (दक्षिणायन)
गोल – याम्यायण (दक्षिण गोल)
ऋतु – शरद
काल (राहु)- उत्तर दिशा
मास – कार्तिक
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- दशमी
नक्षत्र – मघा
योग – ब्रह्म
करण- वणिज
दिशा शूल- उत्तर दिशा में
🌞सूर्योदय:- 6:08
🌑सूर्यास्त:- 5:14
🌞पाक्षिक सूर्य— विशाखा नक्षत्र में ।
🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻
जीवन में शांति चाहते हैं तो दूसरों की शिकायत करने से बेहतर है खुद को बदल लें ।
🌚 राहु काल:- दिन के 2:28 से 3:51 बजे तक ।

  🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

संघर्ष की रास्ते पर जो चलते हैं वो ही संसार को बदलते है ।

7 नवंबर का राशिफल—–

मेष

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुन

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं।

कर्क

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह

आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। आप व्यर्थ के वाद विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करें। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो सकता है।

कन्या

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन का उपयोग संभाल कर करें। वाणी पर संयम रखें।

तुला

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। दुर्घटना हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप कोई विशेष बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।

मकर

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद-विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। नौकरी वालों के लिए सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। वाहन का उपयोग संभाल कर करें।

कुंभ

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ यह क्षण आनंददायक होंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आप किसी विशेष कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार के सदस्यों और मित्रों का आर्थिक सहयोग मिलेगा।

मीन

आज आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से घिर सकते हैं। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मन अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है। कोई नया वाहन मकान आज आप खरीद सकते हैं। परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा। आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए किसी से मिल सकते हैं।

Related posts

UP 16 IPS officers transfer : बड़ा फेरबदल : योगी सरकार ने प्रदेश में किए 16 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, कई पुलिस कमिश्नर और एसएसपी भी हटाए गए, देखें लिस्ट

admin

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली में 40 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

admin

Uttarakhand Monsoon Session उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र :  धामी सरकार ने 5 हजार करोड़ रुपए अनुपूरक बजट पेश किया, आठ विधेयक भी लाए गए 

admin

Leave a Comment