भक्ति भाव : पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़े लाखों श्रद्धालु, अहमदाबाद में भी धार्मिक रंग में रंगा, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 24, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म राष्ट्रीय

भक्ति भाव : पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़े लाखों श्रद्धालु, अहमदाबाद में भी धार्मिक रंग में रंगा, देखें वीडियो

ओडिशा के पुरी में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा शुरू हो गई है। इस मौके पर प्रभु जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथ यात्रा निकाली जा रही है। इस रथ यात्रा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से करीब 25 लाख लोग पुरी पहुंचे हैं। पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा मंगलवार दोपहर में शुरू होगी। सुबह मंगला आरती हुई, खिचड़ी का भोग लगाया गया। फिर रथों की पूजा हुई। रथ में पहले बलभद्र, फिर बहन सुभद्रा और इसके बाद भगवान जगन्नाथ को बैठाया गया।यह रथ यात्रा मंदिर से तकरीबन ढाई से तीन किमी दूर गुंडिचा मंदिर तक जाती है, जो कि उनकी मौसी का घर माना जाता है। पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को खींचने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश विदेश से उमड़े है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी यात्रा में शामिल होने पुरी पहुंचे हैं। यात्रा में शामिल होने से पहले दोनों नेताओं ने पुरी में शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। पुरी में जगन्नाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती ओडिशा में की गई है। इससे पहले सोमवार को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों को ग्रैंड रोड स्थित रथखाला से खींचकर पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर के सिंहद्वार ले जाया गया। यही से आज यात्रा की शुरुआत हुई। वहीं दूसरी ओर अहमदाबाद में भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है।

अहमदाबाद समेत पूरे गुजरात राज्य में इस बार करीब 198 जगहों पर भव्य तरीके से रथयात्रा आयोजित करने की तैयारी की गई। गुजरात में हर साल आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर स्थानीय गुजराती समाज में खासा उत्साह देखने को मिलता है। बात करें, अहमदाबाद में आयोजित होने वाली यात्रा कि तो इसे देखने के लिए विदेशों से भी लोग अहमदाबाद आते हैं।अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 146वीं रथयात्रा निकाली गई। परंपरा के चलते सबसे पहले भगवान बलभद्र का रथ रवाना होता है। यह तकरीबन 45 फीट ऊंचा और लाल और हरे रंग का होता है। इसमें 14 पहिए लगे होते हैं। इसका नाम ‘तालध्वज’ है। इसके पीछे ‘देवदलन’ नाम का करीब 44 फीट ऊंचा लाल और काले रंग का सुभद्रा का रथ होता है। इसमें 12 चक्के होते हैं। आखिरी में भगवान जगन्नाथ का रथ रहेगा। इसका नाम ‘नंदीघोष’ है, जो कि पीले रंग का लगभग 45 फीट ऊंचा होता है। इनके रथ में 16 पहिए होते हैं। इसे सजाने में लगभग 1100 मीटर कपड़ा लगता है। ओडिशा के बाद अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में भव्य तरीके से रथ यात्रा निकाली जाती है। मंगलवार सुबह 7 बजे गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पूजा-अर्चना कर रथ यात्रा की शुरुआत की। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में अपने पूरे परिवार के साथ मंगल आरती की। अहमदाबाद में रथयात्रा की सुरक्षा में 25 हजार जवान तैनात किए गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी आज से अमेरिका दौरे पर हैं लेकिन उन्होंने भी जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत पर बधाई दी है।

Related posts

17 मई , रविवार का राशिफल

admin

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद छत्तीसगढ़ की  बघेल सरकार ने भी अपने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात

admin

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द हो सकता है फाइनल, अधिकारी कानूनी दस्तावेज तैयार करने में जुटे

admin

Leave a Comment