19 नवंबर, मंगलवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

19 नवंबर, मंगलवार का पंचांग और राशिफल



🌺🌼आज का पंचांग 🌼 🌺


19 नवंबर 2024


वार- मंगलवार
विक्रम संवत -2081
अयन – दक्षिणायन
मास – मार्गशीर्ष
पक्ष – कृष्ण
तिथि – चतुर्थी ( सांय 05: 29 तक)
सूर्योदय – 06: 56
सूर्यास्त – 05: 19
चंद्रमा – मिथुन राशि में
नक्षत्र – आद्रा ( दोपहर 02:56तक) तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र
योग – साध्य
करण – बालव
दिशाशूल – उत्तर
अभिजीत मुहूर्त – 11:46 से 12:28 तक
राहुकाल – दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक
 


             🌼आज का सुविचार 🌼


हमारी सर्वोत्तम संपदा ज्ञान से भरा, मस्तिष्क नही बल्कि प्रेम से भरा हुआ हृदय है।


19 नवंबर का राशिफल—–



मेष



आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी अपने प्रिय व्यक्ति से मिलना होगा।


वृषभ



आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में आज आप पड़ सकते हैं। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं पर अपने साथियों से सावधान रहें। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में पत्नी का विवाद हो सकता है।


मिथुन



आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन के उपयोग में सावधानी बरतें। आप किसी विशेष कार्य के न होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से वाद-विवाद बढ़ सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ी रकम व्यापार में लगाएं, तो सोच-विचार कर निर्णय लें।


कर्क



आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।


सिंह


आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा। यदि नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आपसी मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील समझौता आपके पक्ष में हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं।


कन्या



आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य आपका आज बिगड़ सकता है। किसी न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज न उठाएं, नहीं तो नुकसान होगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।


तुला


आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण शारीरिक कमजोरी व मानसिक तनाव आपको महसूस होगी। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप कोई नया कार्य शुरू आज न करें, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नौकरी का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफलता मिलना मुश्किल है। परिवार में भाई भतीजे से झगड़ा हो सकता है। पत्नी से मतभेद होंगे।


वृश्चिक




आज के दिन सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात सफलता का मार्ग खोलेगी। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोई नया मकान वाहन आदि आज खरीद सकते हैं। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी लंबी यात्रा पर परिवार के लोगों के साथ जा सकते हैं।


धनु



आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा व आज आप कोई विशेष बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।


मकर



आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद-विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। काम पर सहयोगी से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। वाहन का उपयोग संभाल कर करें।


कुंभ



आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट कचहरी के विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं। कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में न करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।


मीन


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ मिलेगा। रिश्तेदार और मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में परिवार सहित सम्मिलित हो सकते हैं।

Related posts

Karnatak assembly election exit Pol पूर्वानुमान : कर्नाटक में अधिकांश एग्जिट पोल ने कांग्रेस को दिखाई बढ़त, जेडीएस किंगमेकर की भूमिका में हो सकती है, फाइनल परिणाम 13 मई को होंगे घोषित

admin

Bihar Assembly Election बिहार चुनाव में पीएम मोदी का विपक्षी पार्टियों पर हमला, राजद- कांग्रेस कभी भी प्रदेश को विकसित नहीं बना सकते

admin

PHOTOS VIDEO Rahul Gandhi Bike Ride KTM Ladakh : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सड़कों पर स्पोर्ट्स बाइक दौड़ाते हुए नजर आए, कांग्रेस सांसद ने फुटबॉल मैच भी खेला

admin

Leave a Comment