22 जुलाई, मंगलवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

22 जुलाई, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺 आज का पंचांग 🌺 🌼


दिनांक – 22 जुलाई  2025

दिन – मंगलवार
विक्रम संवत् – 2082
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – वर्षा
मास – श्रावण
पक्ष – कृष्ण
तिथि – द्वादशी प्रातः 07:05 तक तत्पश्चात् त्रयोदशी प्रातः 04:39 जुलाई 23 तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी
नक्षत्र – मृगशिरा शाम 07:24 तक तत्पश्चात् आर्द्रा
योग – ध्रुव दोपहर 03:32 तक तत्पश्चात् व्याघात
राहुकाल – शाम 04:06 से शाम 05:46 तक
सूर्योदय – 06:06
सूर्यास्त – 07:26
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:41 से प्रातः 05:23 तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:19 से दोपहर 01:13 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:25 जुलाई 23 से रात्रि 01:08 जुलाई 23 तक
व्रत पर्व विवरण – भौम प्रदोष व्रत
विशेष – त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)


                   🌼आज का सुविचार 🌼


एक मुस्कान थके हुए के लिए विश्राम है उदासी में आशा का प्रकाश है कष्ट में किसी को दिया सर्वोत्तम उपहार



22 जुलाई का राशिफल———



मेष: सही समय पर निर्णय लेना आपके लिए उचित रहेगा। ऋण लेन-देन में सतर्क रहें। संपर्कों का लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। सुख और ऐश्वर्य में वृद्धि होगी।

वृषभ: आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। अपनों का सुख व सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। निवेश से लाभ संभावित है। सुख-सुविधाएँ बढ़ेंगी।

मिथुन: आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। धन की स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क: कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंधों में मधुरता आएगी। सजगता से कार्य करें। सफलता और उद्देश्यों की पूर्ति होगी। समय उत्तम है। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

सिंह: आज कई अधूरे कार्य पूरे होंगे। घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अपनों की सफलता से हर्ष और मन में प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी से अनबन के कारण स्वभाव में स्थिरता आएगी।

कन्या: आपकी मेहनत से बौद्धिक क्षेत्र में लाभ होगा। समय की अनुकूलता से उन्नति संभव है। कार्यक्षेत्र में उच्च आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। राजनीति में आपकी ख्याति बढ़ेगी।

तुला: आप जो कहते हैं, उससे मुकर जाते हैं — बोलने में विशेष सावधानी रखें। अपनों से अधिक आशा न करें। समय सामान्य रहेगा। मन में आलस्य और निराशा के भाव हो सकते हैं। कार्य-व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।

वृश्चिक: कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षण हो सकता है। मन में किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी। साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सकारात्मक सोच के बेहतर परिणाम आएँगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार संभव है।

धनु: अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने से अच्छा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा और द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। संतान की चिंता आपको व्याकुल कर सकती है।

मकर: आलस्य त्यागने से धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कार्यों में लाभ मिलेगा। नए अनुबंध बनने से सोच में परिवर्तन आएगा।

कुंभ: आपकी ज़िद के कारण साझेदारी के व्यापार में घाटा और धोखा संभव है। सितारों की स्थिति प्रतिकूल रहेगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा और शारीरिक कष्ट हो सकता है। आलस्य हावी रहेगा।

मीन: दिन की शुरुआत में आलसी रवैये के कारण कार्य विलंब से पूरे होंगे। कार्यस्थल पर अधीनस्थ कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। माता-पिता के निर्णय के विरुद्ध जाकर कार्य करेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता के योग बन रहे हैं।

Related posts

11 अप्रैल, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

VIDEO Mango festival आम महोत्सव में प्रदर्शनी के लिए स्टालों पर लगाए गए आम को लूटने के लिए टूट पड़ी भीड़”, दुपट्टे, पल्लू और थैलों में भरकर भागे लोग, देखें वीडियो

admin

5 नवंबर , रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment