6 फरवरी , मंगलवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

6 फरवरी , मंगलवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 06 फरवरी 2024

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- मंगलवार
युगाब्दः- 5125
विक्रम संवत- 2080
शक संवत -1945
अयन – सौम्यायन (उत्तरायण)
गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
ऋतु – शिशिर
काल (राहु)- पूर्व दिशा
मास – माघ
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- एकादशी
नक्षत्र – मूल
योग – हर्षण
करण- बालव
दिशा शूल- उत्तर दिशा में
🌞सूर्योदय:- 6:39
🌑सूर्यास्त:- 5:45
🌞पाक्षिक सूर्य- श्रवण नक्षत्र में
🌺आज का व्रत व विशेष:- षट्तिला एकादशी व्रत सर्वेषाम् ।
🪷आने वाला व्रत व विशेष:- प्रदोष त्रयोदशी व्रत- बुधवार व नरक निवारण चतुर्दशी व्रत- गुरुवार ।
🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻
भगवान विष्णु की अनंत रूप में बारह भुजाएं है ।
🌚 राहु काल:- दिन के 2:59 से 4:22बजे तक ।

   🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

दो चीजों पर ध्यान देना छोड़ देने से परेशानी कम हो जाती है दूसरों का सुख और अपना दुःख ।

6 फरवरी का राशिफल—-

मेष

आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार आदि में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आज आपसे किसी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना काम आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई देखा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको उसमें सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा कार्य साझेदारी में आप शुरू कर सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में कोई नया मेहमान आएगा। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। मन आनंद से भरा रहेगा।

सिंह

आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा। यदि नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आपसी मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील समझौता आपके पक्ष में हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

कन्या

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य आपका आज बिगड़ सकता है। किसी न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज न उठाएं। नहीं तो नुकसान होगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। आज आप कोई विशेष डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकर

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। नौकरी वालों के लिए सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा आदि हो सकता है। वाहन का उपयोग संभाल कर करें।

कुंभ

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। आपका व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं। कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में न करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें वाद-विवाद से दूर रहें।

मीन

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। रिश्तेदार मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवारों में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में परिवार सहित सम्मिलित हो सकते हैं।

Related posts

10 फरवरी, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

28 मई, शनिवार का पंचांग और राशिफल

Editor's Team

NCP Crisis : मुंबई के बाद राजनीति के कद्दावर नेता शरद पवार का दिल्ली में आज अपना रसूख और पार्टी को बचाने के लिए चलेंगे आखिरी दांव, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment