20 फरवरी , मंगलवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 24, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

20 फरवरी , मंगलवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 20 फरवरी 2024

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- मंगलवार

युगाब्दः- 5125

विक्रम संवत- 2080

शक संवत -1945

अयन – सौम्यायन (उत्तरायण)

गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)

ऋतु – शिशिर 

काल (राहु)- दक्षिण दिशा

मास – माघ

पक्ष – शुक्ल पक्ष

तिथि- एकादशी 

नक्षत्र – आर्द्रा 

योग – प्रीति 

करण- बव

दिशा शूल- उत्तर दिशा में

🌞सूर्योदय:- 6:29

🌑सूर्यास्त:- 5:54

🌞पाक्षिक सूर्य- शतभिषा नक्षत्र में

🌺आज का व्रत व विशेष:- भैणी एकादशी व्रत सर्वेषाम् ।

🪷आने वाला व्रत व विशेष:- प्रदोष त्रयोदशी व्रत – बुधवार ।

🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻

 अनंतनाग की शय्या पर भगवान विष्णु विश्राम करते हैं ।

🌚 राहु काल:- दिन के 3:03 से 4:29 बजे तक ।

       🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

दुनिया के सबसे गंभीर बीमारी है ज्यादा सोचना और दूसरों से अपेक्षा रखना ।

20 फरवरी का राशिफल—-

मेष 

आज का दिन आपका उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद विवाद हो सकता है।

वृषभ 

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुन 

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। कोई नया वाहन और मकान आदि आजकल ले सकते हैं।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए बहुत अहम रहने वाला है। आज आप परिवार और बच्चों के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका असर आपकी पूरी लाइफ पर दिखाई पड़ेगा। आज आपके मनपसंद किसी नए बड़े कार्य की योजना मन में बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश का योग बनेंगे।

सिंह 

आज आप शारीरिक तौर से खुद को काफी कमजोर महसूस करेंगे, जिस कारण आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आज आपके हाथ आया हुआ काम आप अपने हाथ से निकाल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपके पार्टनर आपको बड़ा धोखा दे सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

कन्या

आज का दिन आप वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें। नहीं तो दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। आज आपका मन अशांत रहेगा। आज भावुकता या जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन कार्यक्षेत्र में न लें। नहीं तो इसका परिणाम आपके लिए अच्छा नहीं होगा। आज किसी भी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। पत्नी और बच्चों से मतभेद बन सकते हैं।

तुला 

आज आप अपने परिचित व्यक्ति के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपकी यात्रा मंगलमय होगी। जिस उद्देश्य के लिए आप जा रहे हैं वह आपका कार्य सफल होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक मदद आज आपको प्राप्त होगी। साथ ही कोई बड़ा कार्यक्षेत्र आपको मिल सकता है। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता से आप घिरे रहेंगे।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आप कार्य कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। कोई नई कार्ययोजना बनेगी। परिवार में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

धनु 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे है, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। आज आप कोई बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकर 

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। नौकरी वालों के लिए सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा आदि हो सकता है। वाहन का उपयोग संभलकर करें।

कुंभ 

आज आप कुछ व्यर्थ बातों को लेकर चिंतित और परेशान रह सकते हैं। संतान को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। पत्नी और पुत्र आदि से मतभेद हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्र सहयोगियों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में लोगों से संबंध मधुर होंगे।

मीन 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई नया बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी पार्टनरशिप आज आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य की योग बनेंगे। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों से चल रहा मतभेद दूर होगा।

Related posts

13 जनवरी गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

New rules vande Mataram : राष्ट्रगान से पहले बजेगा 6 छंदों वाला 3 मिनट 10 सेकंड का पूरा वंदे मातरम, गृह मंत्रालय का आदेश

admin

US H1B Visa अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H1B वीजा के लिए एप्लीकेशन फीस बढ़ाई, आवेदन करने वालों की बढ़ी परेशानी

admin

Leave a Comment