12 दिसंबर , मंगलवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 14, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

12 दिसंबर , मंगलवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 12 दिसम्बर 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- मंगलवार

युगाब्दः- 5125

विक्रम संवत- 2080

शक संवत -1945

अयन – याम्यायण (दक्षिणायन)

गोल – याम्यायण (दक्षिण गोल)

ऋतु – हेमन्त 

काल (राहु)- पूर्व दिशा

मास – अग्रहायण 

पक्ष – कृष्ण पक्ष

तिथि- अमावस्या 

नक्षत्र – अनुराधा 

योग – धृति

करण- चतुरघ्न 

दिशा शूल- उत्तर दिशा में

🌞सूर्योदय:- 6:34

🌑सूर्यास्त:- 5:09

🌞पाक्षिक सूर्य— ज्येष्ठा नक्षत्र में ।

🌸आज का व्रत व विशेष:- भौमावती अमावस्या ।

 🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻

    विश्वामित्र द्वारा रचित गायत्री मंत्र ऋग्वेद के दूसरे मंडल में उल्लेखित है ।

🌚 राहु काल:- दिन के 2:30 से 3:50 बजे तक ।

      🌺🌼आज का सुविचार 🌼🌺 

दौड़ना है तो अच्छाई के पीछे दौड़े बुराई तो आपके पीछे स्वतः दौड़ कर आ जाएगी ।

12 दिसंबर का राशिफल—-

मेष 

आज का दिन उतार-चढ़ाव का रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी आकस्मिक घटना का योग बन सकता है, कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको हानि उठाना पड़ सकती है। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें।

वृषभ

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य के शुभारंभ कर सकते हैं, व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मित्र और संबंधियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभ के नए रास्ते खोलेगी।

मिथुन 

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, आप अध्यात्म से भरे रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर आज आप परिवार के साथ जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। किसी नए पार्टनरशिप की शुरुआत होगी। परिवार में अपनो से सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क 

आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना बन सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं रहेगा।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया बना कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या 

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी अपनी यात्रा लेकर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें, आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा, मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला 

आज आप व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं, आपका मन अशांत रहेगा। विरोधियों के किसी षड्यंत्र का आप शिकार हो सकते हैं, विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-भतीजों से मतभेद हो सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

वृश्चिक 

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है, इसलिए खानपान पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको घाटा लग सकता है, कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से बचें, पत्नी से संबंध मधुर रखें।

धनु 

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें, दुर्घटना हो सकती है।

मकर 

आज आपका मन अशांत रहेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, लंबी यात्रा आदि पर जाने से बचें। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा जोखिम न उठाएं, कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। मान-सम्मान में कमी आएगी।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए शुभ सूचक होगा। परिवार में पुत्र आदि की जॉब लग सकती है। कोई सुखद समाचार आज आपको मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। साथ ही मित्र और परिवार के लोगों का आर्थिक सहयोग आज आपको मिल सकता है। कोई नया वाहन भवन खरीद सकते हैं।

मीन 

आज आप जिस कार्य के विषय में प्रयासरत हैं, आपका वह कार्य आज बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी पहुंचा सकते हैं। साथ ही आपके सहयोगी लोगों से विवाद हो सकता है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं।

Related posts

TVK Rally Stampede : साउथ फिल्म एक्टर की रैली में भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत, अभिनेता को देखने उमड़ी भीड़ हुई बेकाबू, हादसे के बाद विजय घटनास्थल से रवाना हो गए, देखें वीडियो

admin

High Alert UP Murder Atiq Ahmad Ashraf Ahmad Murder : प्रयागराज में अतीक और अशरफ की हत्या के बाद पूरे यूपी में हाईअलर्ट, पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित, सीएम योगी ने 17 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

admin

Bihar Board 12th Result 2023 Girls topper : बिहार बोर्ड परीक्षा का 12वीं का रिजल्ट जारी, तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने मारी बाजी, यहां देखें परिणाम

admin

Leave a Comment