5 अगस्त, मंगलवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 3, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

5 अगस्त, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

🌺🌼 आज का पंचांग 🌼 🌺 

दिनांक – 05 अगस्त 2025

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत् – 2082

अयन – दक्षिणायण

ऋतु – वर्षा

मास – श्रावण

पक्ष – शुक्ल

तिथि – एकादशी दोपहर 01:12 तक तत्पश्चात् द्वादशी

नक्षत्र – ज्येष्ठा सुबह 11:23 तक तत्पश्चात् मूल

योग – इन्द्र सुबह 07:25 तक तत्पश्चात् वैधृति

राहुकाल – शाम 04:02 से शाम 05:41 तक

सूर्योदय – 05:26

सूर्यास्त – 06:34 

दिशा शूल – उत्तर दिशा में

ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:45 से प्रातः 05:29 तक )

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:19 से दोपहर 01:12

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:24 अगस्त 06 से रात्रि 01:07 अगस्त 06 तक 

व्रत पर्व विवरण – पुत्रदा – पवित्रा एकादशी, मंगला गौरी व्रत, दामोदर द्वादशी

विशेष – एकादशी को शिम्बी (सेम) व द्वादशी को पूतिका (पोई)  खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)

               🌼आज का सुविचार 🌼 

गलत तरीकों से सफल होने से कई गुना बेहतर है, सही तरीके अपनाकर असफल हो जाना।

5 अगस्त का राशिफल ——

मेष राशिफल : 

आज आलस्य से बचें, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं और कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में दूसरों के हस्तक्षेप से नुकसान संभव है।

वृषभ राशिफल : 

दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य संपन्न होंगे।

मिथुन राशिफल : 

जिसे आप किसी काम का न समझते थे आज वही आपके कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। सतर्क रहें।

कर्क राशिफल : 

सामाजिक तौर पर कुछ लोग आपके किए कार्यों से नाखुश रहेंगे। आज आपके कार्यों को परिजनों से प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।

सिंह राशिफल : 

आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा। साझेदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है।

कन्या राशिफल : 

व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा।

तुला राशिफल : 

दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है।

वृश्चिक राशिफल : 

आलस्य त्यागें और समय पर काम करें। आपकी मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। परिश्रम से किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।

धनु राशिफल : 

आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे।

मकर राशिफल : 

आपको पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है। व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।

कुम्भ राशिफल : 

आपकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। आपकी भावना उजागर होगी। नए आइडिया की खोज और दिलचस्प बातचीत करके मानसिक उत्तेजना का आनंद लें। जब आप सॉल्यूशन पेश करेंगे तो सहयोग फल-फूलेंगे। टास्क को मैनेज करते समय फ्लेक्सिबिलिटी आपको चुस्त-दुरुस्त बनाए रखेगी

मीन राशिफल : 

बिना सोच-विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रूपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।

Related posts

Sachin Tendulkar Food Daughter Sara Tendulkar Wife Anjali Tendulkar Stove : सचिन तेंदुलकर ने पत्नी और बेटी के साथ गांव पहुंचकर चूल्हे पर बनाया भोजन

admin

Maharashtra CM महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के पद को लेकर मचे घमासान के बीच एकनाथ शिंदे ने कहा- मुझे भाजपा का फैसला मंजूर, देखें वीडियो

admin

4 फरवरी, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment