21 सितंबर, गुरुवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 6, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

21 सितंबर, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 21 सितम्बर 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- गुरुवार

युगाब्दः- 5125

विक्रम संवत- 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)

गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)

ऋतु – वर्षा

काल (राहु)- उत्तर दिशा

मास – भाद्रपद

पक्ष – शुक्ल पक्ष

तिथि- षष्ठी 

नक्षत्र – अनुराधा 

योग – प्रीति 

करण- तैतिल 

दिशा शूल- दक्षिण दिशा में

औ🌞सूर्योदय:- 5:46

🌑सूर्यास्त:- 5:58

🌞पाक्षिक सूर्य— उ.फा. नक्षत्र में ।

🪷आज का व्रत व विशेष:- लोलार्क कुंड स्नान ।

🌹आने वाला व्रत व विशेष:- राधा अष्टमी व्रत- शनिवार ।

 🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻

राजा परीक्षित ने कलयुग को रहने के लिये चार स्थान दिये थे – द्यूत, मद्यपान, स्त्री-संग और हिंसा ।

🌚 राहु काल:- दिन के 1:23 से 2:54 बजे तक ।

       🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

इस संसार में सबकुछ संभव है अगर शुरुआत आत्मविश्वास से हो तो ।

21 सितंबर का राशिफल—-

मेष 

आज आप अपने को बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे। मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आप कोई नया कार्यक्षेत्र आज चुन सकते हैं। नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा, कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता आज आपको मिल सकती है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको कोई बड़ी सहायता मिल सकती है।

वृषभ 

आज आपका मन कुछ अशांत रहेगा, किसी अपने के कारण आपका मन दुखी हो सकता है। आपने यदि कोई नया कार्य शुरू किया है, तो इस समय अपने साझेदारों से थोड़ा सतर्क रहें, नहीं तो नुकसान में जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा। परिवार के विवाद से दूर रहें।

मिथुन 

आज के दिन आप लम्बी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने मे सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में आप आज कोई नया काम शुरू न करें, नहीं तो बड़ी हानि उठानी पड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क 

आज का दिन आप व्यर्थ के वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। आप कोई नया काम करने का विचार बना रहे हैं, तो अभी के लिए उसे रोक दें। व्यापार-व्यवसाय में अभी जोखिम न उठाएं। किसी लम्बी यात्रा पर न जाएं। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।

सिंह 

आज आप बहुत दिनों से चल रहे काम की टेंशन से मुक्त हो सकते हैं। आज आपको कोई बड़ा जॉब या व्यापार में बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। परिवार में भी माहौल अच्छा रहेगा। बच्चे और पत्नी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।

कन्या 

आज आप अपने किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपको जीवन में नया मार्गदर्शन मिल सकता है। स्वास्थ्य के चलते आर्थिक स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें, नहीं तो नुकसान होने के चांस ज्यादा हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में पैतृक संपत्ति के कारण आपसी झगड़े की स्थिति निर्मित हो सकती है।

तुला 

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक 

आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं, काम में रूकावट जरूर आएगी। वाणी पर संयम रखें।

धनु 

आज आप लंबी यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें, नहीं तो चोट आदि लग सकती है। कोई नया काम शुरू करें तो सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा लें। व्यापार में बड़ा निवेश करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। नया वाहन आदि खरीदने का मन बन सकता हैं। परिवार में पत्नी और बच्चों के लिए आपको कहीं बाहर शिफ्ट होना पड़ सकता है।

मकर 

आज आप अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर परेशान रह सकते हैं। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप परिवार में बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। मौसमी बीमारियों के चलते आप संक्रमित हो सकते हैं, अपना ध्यान रखें। साथ ही आप पारिवारिक विवाद से दूर रहें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कुंभ 

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति से मनमुटाव होगा। अच्छा रहेगा आज आप वाद-विवाद में न उलझें, नहीं तो अपमान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज काम में रुकावट आयेगी।

मीन 

आज आप किसी लंबी यात्रा से लौट कर घर वापस आ सकते हैं, जिस कारण शरीर में थकान महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में आज कोई नया बड़ा ऑफर आपको मिल सकता है, जिस कारण आपको लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। अपनी फैमिली के साथ आप कहीं बाहर घूमने भी आ सकते हैं।

Related posts

5G Phone Launched in India सबसे सस्ता : कम बजट में 5G मोबाइल लॉन्च, 7000 एमएच बैटरी वाले फोन में स्नैपड्रेगन प्रोसेसर भी शामिल

admin

Watch video : दहशत में रहे वाहन सवार : हाईवे पर कैंटर चालक एक के बाद एक “48 गाड़ियों” को भीषण टक्कर मारते हुए चला गया, कई वाहनों के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

admin

Watch Viral video IndiGo flight fire : दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे IndiGo विमान में लगी आग, 184 यात्रियों की अटकी रही सांसें, फ्लाइट को एयरपोर्ट पर उतारा गया, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment