9 मार्च, गुरुवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 3, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

9 मार्च, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक- 09 मार्च 2023


🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन – गुरुवार
संवत्सर नाम – नल
युगाब्दः- 5124
विक्रम संवत- 2079
शक संवत -1944
अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
ऋतु – वसन्त
काल (राहु)- दक्षिण दिशा
मास – चैत्र
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- द्वितीया
नक्षत्र – हस्त
योग – गण्ड
करण- गर
दिशा शूल- दक्षिण दिशा में
🌞सूर्योदय:- 6:15
🌞पाक्षिक सूर्य— पू.भा. नक्षत्र में
🌹आने वाला व्रत व विशेष:- गणेश चतुर्थी(चौठ) व्रत – शनिवार ।
🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
उत्तरा का पुत्र परीक्षित मृतक स्थिति में पैदा हुआ था ।
🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 2:56 से 5:50 बजे तक ।
🌚 राहु काल:- दिन के 1:38 से 3:06 बजे तक ।


🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺


मौन से बड़ा कोई उत्तर नहीं और क्षमा से बड़ा कोई दंड नहीं होता है ।


9 मार्च 2023, गुरुवार का पंचांग




9 मार्च का राशिफल—–



मेष राशि: आज का दिन आपके व्यापार में नई तरक्की लाएगा और नौकरी पेशा जातकों को नए अधिकार भी मिलेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आज आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आज आपके लक्ष्य पूरे होंगे। पिता के आशीर्वाद से आपके पारिवारिक बिजनस में लाभ की संभावना बन रही है। आज कुछ शिक्षकों को सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आज शाम को माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, शारीरिक कष्ट की आशंका है, लेकिन देर रात तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा।


वृषभ राशि: वृषभ राशि वाले व्यापारियों को आज नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए छात्रों को एकाग्रता बनाए रखनी चाहिए। मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा का योग बनता नजर आ रहा है। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से आज आपको छुटकारा मिलेगा। राजकीय धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, लेकिन खर्चों पर काबू रखें। व्यावसायिक व्यस्तता अधिक रहेगी और आप भविष्य को लेकर भी चिंतित रहेंगे।


मिथुन राशि: आज अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखें और इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सामने वाले को किसी बात का बुरा न लगे। अगर ऐसा होता है तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज नया व्यापार शुरू करने के नए रास्ते प्रशस्त होंगे और निवेश भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। भाग्य का सहयोग मिलने से आपका अटका धन आज मिल सकता है। कारोबार में विवेक और सूझबूझ से लिए गए फैसले फायदेमंद रहेंगे। आज बच्चों के पढ़ाई-लिखाई को लेकर चिंतित रहेंगे। पारिवारिक धन में भी वृद्धि होगी। आज शाम के समय किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।


कर्क राशि: आज ऑफिस में अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहना होगा, कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार और दायित्व बढ़ेंगे। हालांकि मित्रों की तरफ से आपको थोड़ी निराशा का सामना करना पड़ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च भी अधिक रहेगा। शत्रु अपने षड्यंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण दूसरे लोग आपसे संबंध बनाना चाहेंगे, जिससे आपके चाहने वालों की संख्या में वृद्धि होगी। छात्रों को आज शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा। शाम को आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें।


सिंह राशि: आज जीवनसाथी के साथ संबंधों पर विशेष ध्यान दें। रिश्तों में चली आ रही कड़वाहट आज खत्म होगी और आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में विश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपके पुराने अटके हुए काम आज थोड़े से पैसे खर्च करके पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज नई योजनाओं पर काम शुरू होगा, शत्रु भी आपके पराक्रम को देखकर उत्साहित होंगे। आपके अंदर परोपकार और दान-पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी और आपका अधिक समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। विद्यार्थी वर्ग आज अपने भविष्य को लेकर थोड़ी चिंतित रहने लगेंगे।


कन्या राशि: आज लंबे समय से शरीर में चल रही परेशानियों से सुधार होगा। संतान के भविष्य से जुड़ी कोई अच्छी खबर आज सुनने को मिल सकती है, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक बिजनस को आगे बढ़ाने में आपको भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। आज अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। साझेदारी में कर रहे कार्यों में कुछ रुकावट आ सकती है, इसलिए इनसे बचना होगा।



तुला राशि: आज लाभ के आसार बन रहे हैं और समाज में उनके काम की सराहना होगी। यदि आपके जीवन में कोई समस्या चल रही है तो आज उसका अंत होगा जिससे आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति आएगी। उच्च शिक्षा के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ेगी और शैक्षिक दिशा में भी परिवर्तन दिखाई दे रहा है। जीवनसाथी के साथ आज आप भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। सायंकाल के समय वाहन से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा चोट लगने का भय है। परिवार में आज किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है।


वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों की लव लाइफ में आज नई शुरुआत होगी और रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ बात करने से आपके रिश्ते में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और प्यार बढ़ेगा। अगर आप साझेदारी में काम करने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाएं अन्यथा वाद-विवाद की आशंका है। संतान के श्रेष्ठ कार्यों से आज आपका मान सम्मान सातवें आसमान पर होगा। शाम को अचानक मेहमानों के आने से आपकी जेब पर खर्चों का बोझ बढ़ सकता है।


धनु राशि: जो अड़चन आ रही थी, वह आज दूर होगी। व्यापार के लिए छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नए कार्य की शुरुआत में माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से प्रसन्नता बढ़ेगी। जीवनसाथी के क्षेत्र में प्रगति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संध्या का समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत होगा और शुभ व्यय की ख्याति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने से इस बात की प्रबल संभावना है कि सरकार द्वारा आपको सम्मानित किया जाएगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।


मकर राशि: आज कोई सहकर्मी आपके खिलाफ साजिश रच सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा और अपने काम पर ध्यान देना होगा। छात्रों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है अन्यथा असफलता का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए एकाग्रता से काम लें। आज आपको अपने पूर्वजों से धन प्राप्ति की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आज आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आज शाम का समय पुण्य कार्यों में व्यतीत होगा, जिससे मन शांत और प्रसन्न रहेगा।


कुंभ राशि: आज परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और भविष्य के लिए कुछ बचत योजनाओं में निवेश भी करेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए नई योजना को पूरा करने के लिए यह समय बहुत ही शुभ है। मित्रों और परिजनों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आपको नए अच्छे मित्र भी मिलेंगे। किसी नेक काम से आपको धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपके धन में वृद्धि होगी। कामकाज में आज का दिन व्यस्त रहेगा लेकिन व्यस्तता के बीच भी आप लव लाइफ के लिए भी समय निकाल लेंगे।


मीन राशि: आज अगर कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था तो वह भी समाप्त हो जाएगा और आप पारिवारिक समस्याओं को समाप्त करने को भी महत्व देंगे। धन लाभ के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक बिजनस में आज आपको अपने पिता का मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षकों के सहयोग से छात्रों की स्मरण शक्ति का विकास होगा। आपको अपने नाना से सम्मान मिलेगा।

Related posts

11 फरवरी, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

ICC World test championship 2023 : 𝐓𝐇𝐄 𝐍𝐄𝐖 𝐖𝐎𝐑𝐋𝐃 𝐓𝐄𝐒𝐓 𝐂.𝐇.𝐀.𝐌.𝐏.𝐈.𝐎.𝐍.𝐒 𝐀𝐔𝐒𝐓𝐑𝐀𝐋𝐈𝐀 : भारतीय खेल प्रशंसक निराश : ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का बना चैंपियन, टीम इंडिया की हार पर कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कारण

admin

भारत को 20 साल बाद मिली कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, 2030 में इस शहर में होगा आयोजन

admin

Leave a Comment