VIDEO Bollywood actor Satish kaushik : एक दिन पहले ही जश्न मनाते हुए होली खेली और अगले दिन देश को हंसाने वाले सतीश कौशिक ने दुनिया को कहा अलविदा, होली खेलते हुए हास्य अभिनेता का आखिरी वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 13, 2026
Daily Lok Manch
Recent मनोरंजन राष्ट्रीय

VIDEO Bollywood actor Satish kaushik : एक दिन पहले ही जश्न मनाते हुए होली खेली और अगले दिन देश को हंसाने वाले सतीश कौशिक ने दुनिया को कहा अलविदा, होली खेलते हुए हास्य अभिनेता का आखिरी वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇

फिल्मों के माध्यम और निजी जिंदगी में भी पूरे देश को हंसाने वाले सतीश कौशिक के असामयिक निधन से बॉलीवुड के साथ लाखों प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी सतीश कौशिक ने कई फिल्मों में हास्य भूमिका निभाई और अपनी अलग छाप छोड़ी। ‌इसके साथ उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में भी बनाई। उन्होंने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई थी। एक दिन पहले ही यानी 7 मार्च को मुंबई स्थित मशहूर गीतकार और कहानीकार जावेद अख्तर के घर पर होली खेलते हुए भी दिखाई दिए थे। तब किसी ने सोचा नहीं होगा कि सतीश कौशिक एक दिन बाद ही दुनिया को अलविदा कह जाएंगे। बता दें कि 7 मार्च, मंगलवार को अभिनेता सतीश कौशिक मुंबई में थे। उसके बाद अगले दिन गुरुवार 8 मार्च को किसी काम से उन्हें दिल्ली के पास हरियाणा में स्थित गुरुग्राम आना पड़ा। तब उन्होंने सोचा भी नहीं होगा गुरुग्राम में उनका जिंदगी का आखिरी सफर होगा। बताया जा रहा है कि दिल्ली में सतीश कौशिक ने अपने परिवार के साथ होली मनाई थी। उसके बाद अभिनेता सतीश कौशिक गुरुग्राम में अपने किसी दोस्त से मिलने के लिए पहुंचे थे, जहां उनकी तबीयत अचाक से बिगड़ गई।

जिस वक्त उनकी तबीयत खराब हुई, उस वक्त वो कार में थे। कार में ही सतीश कौशिक को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई। 66 साल की उम्र में सतीश कौशिक का निधन हो गया। उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को मुंबई लाया जाएगा। उनके निधन से फैंस भी दुख में हैं, क्योंकि एक दिन पहले ही सतीश कौशिक ने होली मनाई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सतीश कौशिक के निधन के बाद फैंस इस पोस्ट के कमेंट में दुख जाहिर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि किसे पता था ये उनकी आखिरी होली होगी। एक ने लिखा- जिंदगी नफरत और पछतावे के लिए बहुत छोटी है, कल वो होली खेल रहे थे आज वो नहीं हैं।

फिल्म इंडस्ट्रीज में अभिनेता अनुपम खेर सतीश कौशिक के अच्छे मित्र माने जाते हैं। दोनों ने दिल्ली एनएसडी में एक साथ पढ़ाई की थी। ‌ सतीश कौशिक के निधन की जानकारी मिलते ही पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। ‌एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर सतीश कौशिक के निधन की जानकारी दी। उन्होंने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है। अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है। अनुपम खेर ने लिखा है कि 45 साल की दोस्ती पर आज अचानक पूर्णविराम लग गया है। अनुपम ने लिखा, सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौट ने लिखा, ‘इस दुखद समाचार के साथ सुबह हुई। सतीश ती मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, वे बेहद सफल एक्टर और डायरेक्टर थे। निजी तौर पर भी वे बेहद दयालु और ईमानदार इंसान थे। इमरजेंसी में उनकी डायरेक्टर बनकर मुझे बहुत अच्छा लगा। उनकी बहुत याद आएगी। ऊं शांति।’ बता दें कि सतीश कौशिक ने 7 मार्च को कुछ तस्वीरों भी पोस्ट की थीं जिनमें वह अपने दोस्तों के साथ होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में वह मशहूर गीतकार जावेद अख्तर, फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी, फिल्म अभिनेता अली फजल और फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ नजर आ रहे हैं। सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। स्कूली पढ़ाई दिल्ली में हुई थी। किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में एडमिशन लिया था। 1985 में उन्होंने शशि कौशिक से शादी की थी। सतीश ने 1983 में बॉलीवुड में कदम रखा।

इससे पहले उन्होंने थिएटर में काम किया था। वे अभिनेता, कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर, निर्देशक और निर्माता थे। सतीश को पहचान 1987 में फिल्म मिस्टर इंडिया से मिली थी। इसके बाद उन्होंने 1997 में दीवाना-मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार निभाया था। सतीश को 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला था। सतीश कौशिक का शव आज दोपहर करीब 3 बजे मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। उसके बाद फिर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सतीश के परिवार में उनकी पत्नी शशि हैं और उनकी एक बेटी वंशिका कौशिक है, जो 11 साल की है। एक्टर की मौत से उनका परिवार टूट गया है। बॉलीवुड और संगीत के क्षेत्र से जुड़े लाखों लोग सतीश कौशिक के निधन पर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे। ‌

Bollywood veterans actor Satish kaushik passed away

Related posts

रोशन हुआ आसमा, देशवासियों ने रात में देखा अद्भुत नजारा, देखें वीडियो

admin

G-20 Summit Presidency Brazil 2024 : पीएम मोदी ने अगले साल G-20 की अध्यक्षता ब्राजील को सौंपी

admin

VIDEO रोंगटे खड़े कर देने वाला खौफनाक मंजर : 13 लोगों को हमला कर घायल करने के बाद “सड़क पर दौड़ती कार पर खूंखार तेंदुआ ने मारा झपट्टा”, मारुति वैन का शीशा बंद होने से बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment