Horoscope punchang 6 मार्च, गुरुवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

Horoscope punchang 6 मार्च, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺आज का पंचांग 🌼 🌺 

दिनांक – 06 मार्च 2025

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – सप्तमी सुबह 10:50 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्र – रोहिणी रात्रि 12:05 तक तत्पश्चात मृगशिरा

योग – विष्कंभ रात्रि 08:29 तक तत्पश्चात प्रीति

राहुकाल – दोपहर 02:19 से शाम 03:47 तक

सूर्योदय 06:56

सूर्यास्त – 06:43

दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

व्रत पर्व विवरण- होलाष्टक प्रारंभ

विशेष- सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

                 🌼आज का सुविचार 🌼 

कभी ये मत सोचिए कि आप अकेले हो, बल्कि ये सोचिए कि आप अकेले ही काफी हो ।

6 मार्च का राशिफल—- 

मेष 

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी आकस्मिक घटना का योग बन सकता है। कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। वाहन का उपयोग संभाल कर करें।

वृषभ 

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य के शुभारंभ करते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मित्रों और संबंधियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। लाभ के नए रास्ते खुलेंगे।

मिथुन 

आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आप किसी विशेष कार्य के न होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से विवाद बढ़ सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में घाटा हो सकता है। कोई बड़ी रकम व्यापार में लगाएं, तो सोच विचार कर निर्णय लें।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील आज हो सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह 

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आगामी समय में लाभ मिलेगा। आज आप कोई नया बड़ा काम भी शुरू कर सकते हैं। सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नया मकान खरीद सकते हैं।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार के लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज परिवार के लिए कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं, जिसका असर आगामी समय में दिखाई पड़ेगा।

तुला 

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य की सोच रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आपका वह काम पूरा होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। कोई नई कार्य योजना बनेगी। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

धनु 

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है।

मकर 

आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में आज आपको लाभ महसूस होगा। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आपको कोई बड़ा काम आज मिल सकता है। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं।

कुंभ 

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। बदलते मौसम के चलते सेहत बिगड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी सफलता मिल सकती है। रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी बिजनेस में कर सकते हैं। परिवार में शुभ काम के योग हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन 

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। दोस्त से पैसे को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। बड़ा ऑफर हाथ से निकल सकता है। परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकता है।

Related posts

Horoscope Punchang 8 अक्टूबर, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नई दिल्ली हवाई अड्डे पर पीएम मोदी ने गले लगाकर स्वागत किया

admin

अच्छी खबर : इनकम टैक्स विभाग ने आईटीआर दाखिल करने वाले लोगों (टैक्सपेयर्स) को ही बड़ी राहत, तय तारीख के डेढ़ महीने तक अब बिना पेनाल्टी के जमा कर सकेंगे टैक्स रिटर्न

admin

Leave a Comment