13 मार्च, गुरुवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 17, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

13 मार्च, गुरुवार का पंचांग और राशिफल



🌼🌺आज का पंचांग 🌺 🌼


दिनांक – 13 मार्च 2025

दिन – गुरुवार

युगाब्द-५१२६

विक्रम संवत-२०८१

तिथि – चतुर्दशी सुबह 10:35 तक तत्पश्चात पूर्णिमा

विक्रम संवत् – 2081

अयन – उत्तरायण

ऋतु – बसन्त

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी प्रातः 06:19 मार्च 14 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग- धृति दोपहर 01:03 तक तत्पश्चात शूल

राहुकाल- दोपहर 02:19 से दोपहर 03:49 तक

सूर्योदय – 06:54

सूर्यास्त – 06:44

दिशा शूल – दक्षिण दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:14 से प्रातः 06:02 तक,

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:25 से दोपहर 01:13 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:25  मार्च 14 से रात्रि 01:13 मार्च 14 तक

व्रत पर्व विवरण – होलिका दहन, हुताशनी पूर्णिमा, अट्टूकल पोंगल

विशेष –  चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन स्त्री सहवास तथा तिल का तेल खाना व लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)


               🌼आज का सुविचार 🌼



अपने शब्दों को निर्मल और पवित्र रखें क्योंकि संभव है कल इन्हें आपको वापिस लेना पड़े।



13 मार्च का राशिफल—-




मेष


आज किसी नए काम की प्लानिंग करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। बिजनेस में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पार्टनरशिप से जुड़े हैं, तो थोड़ा सावधान रहें। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। परिवार में अपनों से चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

वृषभ



आज कुछ बातों को लेकर आपको सामंजस्य बनाना होगा। परिवार में मतभेद की स्थिति बनेगी। बिजनेस में कुछ परेशानियां आएंगे। आर्थिक स्थिति बिगड़ने से नुकसान की संभावना है। आज किसी अपने प्रिय व्यक्ति के साथ अप्रिय घटना घट सकती है।


मिथुन


अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। गलत लोगों का साथ छोड़ दें। व्यापार में निवेश करने से पहले हर पहलू की जांच कर लें। अपने जीवन में आज कोई बड़ा डिसीजन आपको लेना पड़ सकता है। आज कुछ पुराने विवाद सामने आएंगे, जिस कारण कई समझौते करना पड़ सकते हैं।


कर्क


आज अपने खास लोगों के लिए आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिससे लाभ होगा। बिजनेस में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मनचाही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में लाभ होगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। अत्यधिक भाग दौड़ से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।


सिंह


आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। किसी अपने के द्वारा रुका हुआ काम पूरा होगा। बिजनेस में नई दिशा मिलेगी। आज आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अपने खास मित्र के यहां जाना होगा। किसी पुराने रुके हुए काम के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा।


कन्या


मन अशांत रहेगा, जिस कारण बड़े डिसीजन लेने में फेल हो सकते हैं। इस समय हर चीज सोच-विचार कर करें। समय आपके अनुकूल नहीं है। कहीं बड़े निवेश से बचें। बिजनेस में परेशानी आ सकती है। परिवार में आपसी टकराव हो सकता है।


तुला



कुछ नया करने का विचार मन में चल रहा है, जिस कारण आपको अत्यधिक भागदौड़ करना पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अपनी प्लानिंग की हर बात को सीक्रेट रखें। किसी खास शख्स से फायदा होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।


वृश्चिक



यात्रा के योग बन रहे हैं परंतु अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मौसम के हिसाब से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। बिजनेस में बदलाव के योग बन रहे हैं। आज किसी अपने व्यक्ति के द्वारा रुका हुआ काम पूरा होगा। मन आत्मविश्वास से भरा रहेगा।


धनु




आज विवाद से दूर रहना आपके लिए अच्छा रहेगा। शत्रु पक्ष आपके काम को बिगाड़ने के लिए आपका विरोध कर सकता है। सावधान और सतर्क रहें। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में प्रॉब्लम आ सकती है। घर में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बिजनेस में स्थिति सामान्य रहेगी।


मकर



दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय न लें। बिजनसे में अभी परिवर्तन से बचें, नहीं तो नुकसान में जा सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। अप्रिय लोगों से दूर रहें।


कुंभ


आज कारोबार में प्रॉब्लम आ सकती है। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा नहीं है। किसी से मदद लेनी पड़ सकती है। किसी अपने के कारण मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। लेनदेन सोच-विचार कर करें। नए कामों को लेकर समस्या आएगी। वाणी पर संयम रखें।


मीन


आज बिजनेस में कोई बड़ा ऑफर मिलेगा, जिससे फायदा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। मन अस्थिर रहेगा। आप कुछ बातों को लेकर तनाव में रहेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक मतभेदों के कारण मन अशांत रहेगा।

Related posts

JEE Advanced Result 2025 Declared जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी

admin

CP Radhakrishnan Vice Precident Candidate एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई

admin

60 दशक की बॉलीवुड अभिनेत्री आशा पारेख को मिलेगा इस साल का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड, जन्मदिन से 6 दिन पहले मिला बड़ा सम्मान

Leave a Comment