13 जून, गुरुवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch horoscope punchang
July 12, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

13 जून, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिनांक:- 13 जून 2024

दिन:- गुरुवार 

युगाब्दः- 5126

विक्रम संवत- 2081

शक संवत -1946

अयन – सौम्यायन (उत्तरायण)

गोल – सौम्यगोल (उत्तर गोल)

ऋतु – ग्रीष्म 

काल (राहु)- पश्चिम दिशा

मास – ज्येष्ठ 

पक्ष – शुक्ल पक्ष

तिथि- सप्तमी 

नक्षत्र – पू.फा.

योग – वज्र 

करण- गर

दिशा शूल- दक्षिण दिशा में

🌞सूर्योदय:- 5:07

🌑सूर्यास्त:- 6:49

🌞पाक्षिक सूर्य- मृगशिरा नक्षत्र मे ।

 🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻🌸

             महर्षि वशिष्ठ की गाय का नाम सुरभि था ।

🌚 राहु काल:- दिन के 1:41 से 3:24 बजे तक ।

       🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

मन की सोच यदि सुंदर हो तो सारा संसार सुंदर लगने लगता है ।

13 जून का राशिफल—

मेष 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ कार्य जिसकी पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग चल रही है। आज आपका वह कार्य शुरू होगा, जिससे आपको आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। परिवार के साथ यह समय अच्छा बीतेगा।

वृषभ 

आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई और भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद बन सकता है।

मिथुन 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना काम आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क 

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह 

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, उसमें व्यवधान आएगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। पुत्र भाई से मतभेद बढ़ सकता है।

कन्या 

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें। वाणी पर संयम रखें।

तुला 

आज आप मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह की वजह से परेशान नजर आएंगे। पुराना कोई विवाद फिर से आपके सामने आ सकता है। आप अपने किसी परिचित को खो सकते है। व्यापार-व्यवसाय में आपको कोई नया डिसीजन अभी सोच विचार कर लेने की जरूरत है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक 

आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं। काम में रुकावट आएगी। वाणी पर संयम रखें।

धनु 

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनर से वाद विवाद हो सकता है। आप जिस कार्य की लिए प्रयासरत हैं आज आपका कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

मकर 

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है। कोई नया वाहन आदि आज ना खरीदें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुंभ 

आज किसी अपरिचित व्यक्ति के कारण उनकी बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिड़ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। अपने साथी के साथ सौम्य व्यवहार रखें। नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है।

मीन 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई नया बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी डील पार्टनरशिप आज आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों से चल रहा मतभेद दूर होगा।

Related posts

बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, असम-पुडुचेरी में भी कमल खिला, पीएम मोदी का बड़ा संदेश-, “बदला नहीं, बदलाव का समय, गंगोत्री से गंगासागर तक विजय”

admin

उत्तराखंड के मैदानी जनपदों में पड़ रही भीषण गर्मी, पारा 38 डिग्री के पास पहुंचा

admin

Jammu Kashmir Article 370 Kulgam 3 Army Soldiers Martyr VIDEO : घाटी में मुठभेड़ के दौरान सेना के 3 जवान शहीद, आतंकी सुरक्षाबलों से चार AK47 राइफल लेकर भागे, धारा 370 हटने के 4 साल होने पर जम्मू-कश्मीर में बढ़ी हलचल

admin

Leave a Comment