21 मार्च, गुरुवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 16, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

21 मार्च, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 21 मार्च 2024

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- गुरुवार
युगाब्दः- 5125
विक्रम संवत- 2080
शक संवत -1945
अयन – सौम्यायन (उत्तरायण)
गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
ऋतु – वसन्त
काल (राहु)- दक्षिण दिशा
मास – फाल्गुन
पक्ष – शुक्ल पक्ष
तिथि- द्वादशी
नक्षत्र – आश्लेषा
योग – सुकर्मा
करण- बव
दिशा शूल- उत्तर दिशा में
🌞सूर्योदय:- 6:02
🌑सूर्यास्त:- 6:10
🪷आज का व्रत व विशेष:- गोविन्द द्वादशी ।
🌺आने वाला व्रत व विशेष:- प्रदोष त्रयोदशी व्रत – शुक्रवार।
🌞पाक्षिक सूर्य- उ.भा. नक्षत्र में
🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻
पंचतंत्र की रचना विष्णु शर्मा ने की है ।
🌚 राहु काल:- दिन के 1:36 से 3:07 बजे तक ।

   🌺🌼 आज का सुविचार🌼🌺 

योग्यता आपको शीर्ष पर पहुंचा सकती है लेकिन आपको वहां बनाए रखने के लिए चरित्र की आवश्यकता होती है ।

21 मार्च का राशिफल—–

मेष

आज कुछ समस्याओं के चलते हैं आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। काम की अधिकता के कारण शारीरिक थकावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम आज न उठाएं। परिवार में कुछ बातों को लेकर आपसी मतभेद बन सकता है।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा कार्य की अधिकता के कारण भागदौड़ अत्यधिक करना पड़ेगी, परंतु दिन अच्छा रहने वाला है। कहीं से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। साथ ही कोई नया काम आज आपको मिल सकता है। परिवार में पत्नी बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहे, घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मिथुन

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज आप अपनी लाइफ में ले सकते हैं, जिसका अच्छा परिणाम आगामी समय में प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में कोई नया सदस्य आएगा।

कर्क

आज व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। साथ ही कोई बड़ी धन हानि आज हो सकती है। कोई भी लेनदेन सोच समझकर करें। किसी अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियों की चपेट में आपका परिवार और आप आ सकते हैं।

सिंह

आज आप स्वस्थ को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं, जिस कारण शारीरिक थकावट महसूस हो सकती हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें। साथ ही अपने पार्टनर से व्यवहार अच्छा रखें, नहीं तो आपका बनता काम बिगड़ सकता है। परिवार में कुछ बातों को लेकर परिवार के बीच झगड़ा हो सकता है।

कन्या

आज आप कोई नया कार्य शुरू करने का मन में विचार बना सकते हैं। इस बात को अपने मित्रों और परिवार के लोगों से शेयर करने से आपको बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। साथ ही आपका प्रयास सफल होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखें।

तुला

आज आप अपने परिवार के किसी डिसीजन से बहुत परेशान रह सकते हैं। इस डिसीजन का आप पर बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही नौकरी आदि में अपने बड़े अधिकारियों से विवाद हो सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक

आज आप किसी बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आदि में अपने सामान की हिफाजत करें, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। यात्रा आदि में बाहर के खानपान से बीमारियों की चपेट में आप आ सकते हैं। अच्छा होगा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में कोई पुराना विवाद उभर कर सामने आ सकता है, वाणी पर संयम रखें।

धनु

आज कुछ सामाजिक विवाद के कारण आप अपने ऊपर दबाव महसूस कर सकते हैं। गलती न होने पर भी आपके ऊपर आरोप लगाया जा सकता है, सावधान और सतर्क रहें। विरोधियों से व्यापार-व्यवसाय में बड़ा उलटफेर करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। समय को देखकर शांत रहें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप आर्थिक समस्या से जूझ सकते हैं।

मकर

आज का दिन आपका बहुत अच्छा देने वाला है। कोई पुराना रुका हुआ काम आज आपका पूरा हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही किसी नए कार्य की बड़ी योजना आप अपने मित्र के साथ मिलकर बना सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज कोई नया वाहन या मकान का सौदा आप कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कुंभ

आज आप का दिन अच्छा रहने वाला है। रुका हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है, जिस कारण आपके व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ का योग बनेगा। साथ ही कोई नया अपना स्वयं का कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में सुखद समाचार प्राप्त होगा। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन

आज आप स्वस्थ को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसम के हिसाब से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में पत्नी बच्चों के स्वास्थ्य में भी गिरावट महसूस होगी। आज व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है, जिस कारण मन उदास रहेगा। आज पत्नी-बच्चों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिल सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी रखें।

Related posts

आज से शुरू हुई नई व्यवस्था : धार्मिक नगरी उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए कड़े नियम, उल्लंघन करने वालों पर लगेगा जुर्माना

admin

पहली बार विपक्ष के एक दिन में 78 सांसद निलंबित किए गए, लोकसभा से 33 और राज्यसभा से 45 सांसदों पर हुआ एक्शन

admin

22 अक्टूबर, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment