27 जुलाई, रविवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 29, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

27 जुलाई, रविवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺आज का पंचांग 🌺 🌼 

दिनांक – 27 जुलाई  2025

दिन – रविवार

विक्रम संवत् – 2082

अयन – दक्षिणायण

ऋतु – वर्षा

मास – श्रावण

पक्ष – शुक्ल

तिथि – तृतीया रात्रि 10:41 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र – मघा शाम 04:23 तक तत्पश्चात् पूर्वाफाल्गुनी योग – वरीयान् रात्रि 03:13 जुलाई 28 तक तत्पश्चात् परिघ

राहुकाल – शाम 05:44 से शाम 07:24 तक 

सूर्योदय – 06:08

सूर्यास्त – 07:24 

दिशा शूल – पश्चिम दिशा में

ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:42 से प्रातः 05:25 तक 

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:20 से दोपहर 01:13 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:25 जुलाई 28 से रात्रि 01:08 जुलाई 28 तक 

व्रत पर्व विवरण – हरियाली तीज

विशेष – तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)

                   🌼आज का सुविचार 🌼 

जब तक जीना, तब तक सीखना अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।

27 जुलाई का राशिफल——— 

मेष :- कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपका सहयोग बना रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ :- बोलते कुछ हैं और करते कुछ हैं। पहले खुद समझें कि करना क्या है। नवीन कारोबार में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर विवाद संभव है। पेट संबंधित रोग से पीड़ित रह सकते हैं।

मिथुन :- आज किसी पर भी पैसों से संबंधित विश्वास न करें, धोखे की पूरी संभावना है। स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें। व्यापार में अनुकूल अवसर मिलेंगे, पर समझदारी से काम लें।

कर्क :- अपने करियर पर ध्यान दें। वस्तुओं को संभालकर न रखने से नुकसान हो सकता है। व्यापारिक नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा।

सिंह :- नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था में लगे रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में आपका महत्व बढ़ेगा। परिवार में विवाद के चलते घर छोड़ने की नौबत आ सकती है।

कन्या :- दिन की महत्ता को समझें और अपने भविष्य के लिए सही निर्णय लें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। खर्च अधिक रहेगा। कर्मचारियों की नासमझी से परेशानी हो सकती है।

तुला :- अपनी जीवनशैली में सुधार करें। व्यापार में लाभ होगा। कला जगत से जुड़े किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। मकान व वाहन की खरीद-बिक्री में निवेश करेंगे।

वृश्चिक :- अपनों का साथ मिलने से काम पूरे होंगे। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है।

धनु :- आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर :- निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दूरियाँ बढ़ा सकते हैं। फालतू विवादों से बचें। समाज और परिवार में सम्मान मिलेगा। धर्मग्रंथों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

कुम्भ :- सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ध्यान रखें कि दूसरों के मामलों में न पड़ें, नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा संभव है। शुभ रंग: हरा।

मीन :- अपने विवेक से काम लें। चाहकर भी अपने मनमाफिक काम नहीं कर पा रहे हैं। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही न करें। विद्यार्थियों के लिए सफलता का समय है। व्यापार में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Related posts

Budget Session Rahul Gandhi Nirmala Sitaraman Laugh speech VIDEO : संसद में राहुल गांधी ने बजट के हलवे को लेकर बयान दिया तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को आई हंसी और उन्होंने माथा पकड़ लिया, देखें वीडियो 

admin

Horoscope Punchang 26 October 26 अक्टूबर, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

14 अगस्त, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment