12 जनवरी, रविवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

12 जनवरी, रविवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺आज का हिन्दू पंचांग 🌺 🌼 

दिनांक – 12 जनवरी 2025

दिन – रविवार

विक्रम संवत् – 2081

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शिशिर

मास – पौष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – त्रयोदशी प्रातः 06:33 तक, तत्पश्चात चतुर्दशी प्रातः 05:03 जनवरी 13 तक

नक्षत्र – मृगशिरा प्रातः 11:24 तक तत्पश्चात आर्द्रा

योग – ब्रह्म सुबह 09:09 तक, तत्पश्चात इन्द्र

राहु काल – शाम 04:52 से शाम 06:13 तक

सूर्योदय – 07:26

सूर्यास्त – 06:09

दिशा शूल – पश्चिम दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:37 से 06:30 तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:26 से दोपहर 01:10 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:22 जनवरी 13 से रात्रि 01:14 जनवरी 13 तक

व्रत पर्व विवरण – स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस, रवि योग, चतुर्दशी आर्द्रा नक्षत्र योग (दोपहर 11:24 से प्रातः 05:03 जनवरी 14 तक)

                  🌼आज का सुविचार 🌼 

अपने कल की चिंता में आज व्यर्थ मत करिए, क्योंकि इस तरह से आप अपना वर्तमान खराब कर रहे हैं।

12 जनवरी का राशिफल—–

मेष 

आज आपको कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा, जिस कारण मन शांत रहेगा। आज किसी अपने नजदीकी व्यक्ति से आपको नुकसान हो सकता है। वाणी पर कंट्रोल रखें। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन अभी न करें। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में विवाद की स्थिति बन सकती है। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृषभ 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। साथ ही व्यापार के काम से आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों का प्रमोशन हो सकता है। पत्नी के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन 

आज का दिन शानदार रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात नए लाभ के योग निर्मित करेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। किसी नए काम में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे बड़ा आर्थिक लाभ होगा। प्रॉपर्टी खरीदने का मन आज आपका बन सकता है।

कर्क 

आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आज वाणी पर कंट्रोल रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान हो सकता है।

सिंह 

आज किसी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आज आपको अपने मित्र या पड़ोसी व्यक्ति से आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। आज किसी व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। व्यापार-व्यवसाय में बदलाव अभी न करें। आज पत्नी से आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने मित्र और संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर होंगे। आज पत्नी और बच्चों के साथ आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला 

आज का दिन बिजनेस की दृष्टि से आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी बड़ी पार्टनरशिप में हिस्सेदार बन सकते हैं। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। घर में पुराने विवाद खत्म होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग निर्मित होंगे। आज घर और परिवार में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ आज आपका दिन घर पर बहुत अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक 

आज आप शारीरिक तौर से खुद को परेशान महसूस करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है, जिस कारण कार्यक्षेत्र में बाधा उत्पन्न होगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति ठीक-ठाक रहेगी पारिवारिक लोगों से मतभेद बढ़ेंगे। आज यात्रा आदि पर जाएं, तो सावधानी रखें।

धनु 

आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आज खानपान पर काबू रखें। आज परिवार में किसी अपने से विवाद हो सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। किसी नए काम के लिए आज आप किसी बड़े व्यक्ति से मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी आदि कार्यों में आज बड़े निवेश करने से बचें। नहीं तो नुकसान हो सकता है।

मकर 

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप कोई नया वाहन या मकान खरीदना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक तौर से कोई बड़ी मदद आज आपको प्राप्त होगी, जिससे व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी। पत्नी और बच्चों से चल रहे विवाद खत्म होंगे। मन शांत रहेगा।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज आप प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ प्राप्त करेंगे। साथ ही आज आपका रुका हुआ धन आपको मिलेगा, जिससे आपके कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। परिवार में चल रहे तनाव दूर होंगे। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान की वृद्धि होगी।

मीन 

आज आप अपने किसी डिसीजन के कारण आर्थिक नुकसान उठा सकते हैं। अच्छा होगा किसी पर भी विश्वास न करें। किसी को भी पैसे उधार के रूप में देना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग आपके काम को बिगाड़ सकते हैं। वाणी पर कंट्रोल रखें। विवाद से दूर रहें।

Related posts

COVID-19 : चीन जापान से आने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर आरटी-पीसीआर अनिवार्य होगा

admin

VIDEO: संसद में कार्यवाही के दौरान सदन में बेधड़क घुसे प्रदर्शनकारियों की सबसे पहले खबर दिखाने के लिए परिसर में मौजूद तमाम चैनलों के मीडियाकर्मियों में लगी होड़, माइक और कैमरा लेकर आपस में ही भिड़े, देखें वीडियो

admin

Karwa Chauth जानिए किस शहर में आज करवा चौथ का चांद पहले दिखाई देगा

admin

Leave a Comment