23 फरवरी, रविवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 2, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय धर्म/अध्यात्म

23 फरवरी, रविवार का पंचांग और राशिफल



🌼🌺आज का पंचांग 🌺 🌼


दिनांक – 23 फरवरी 2025

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन (गुजरात-महाराष्ट्र माघ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – दशमी दोपहर 01:55 तक तत्पश्चात एकादशी

नक्षत्र – मूल शाम 06:42 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा

योग – वज्र सुबह 11:19 तक तत्पश्चात सिद्धि

राहुकाल – शाम 05:13 से शाम 06:41 तक

सूर्योदय 07:04

सूर्यास्त – 06:39

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

व्रत पर्व विवरण –
विशेष – रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)



             🌼आज का सुविचार 🌼


ऊंचाई पर वे ही पहुंचते हैं जो बदला नहीं बदलाव लाने की सोच रखते हैं।




23 फरवरी का राशिफल—–





मेष


आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ


आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक काम का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है।

मिथुन


आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कामों का योग बनेंगे। कोई नया वाहन और मकान आदि खरीद सकते हैं।

कर्क


आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष काम को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह


आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नए बना काम का आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।




कन्या


आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी काम विशेष के लिए लंबी यात्रा पर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। मन अशांत रहेगा। वाणी पर काबू रखें वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे है। तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आप किसी विशेष काम का शुभारंभ आज कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके साथी अपने मन की दबी बात आपसे बोल सकते हैं। अपने प्रेम का इजहार आज आपके सामने कर सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

धनु


आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनर से वाद विवाद हो सकता है। आप जिस काम के लिए प्रयासरत हैं आज आपका काम बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।


मकर


आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है। कोई नया वाहन आदि आज न खरीदें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुंभ

आज किसी अपरिचित की बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिड़ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। अपने साथी के साथ अच्छा व्यवहार रखें। नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है।

मीन

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई नया बड़ा काम आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी डील पार्टनरशिप आज आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक काम के योग बनेंगे। किसी काम के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों से चल रहा मतभेद दूर होगा।

Related posts

22 मार्च, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

7 नवंबर रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

29 दिसंबर, रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment