Horoscope punchang 15 दिसंबर, रविवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 12, 2026
Daily Lok Manch
Recent

Horoscope punchang 15 दिसंबर, रविवार का पंचांग और राशिफल

🌺🌼आज का पंचांग 🌼🌺

15 दिसंबर 2024 

वार- रविवार 

विक्रम संवत -2081

अयन – दक्षिणायन 

मास – मार्गशीर्ष 

पक्ष – शुक्ल 

तिथि – पूर्णिमा ( दोपहर 02:32 तक)

विशेष – आज मार्गशीर्ष पूर्णिमा, संक्रान्ति 

सूर्योदय – 07: 17

सूर्यास्त – 05: 18

चंद्रमा – वृष राशि में ( दोपहर 03:04 तक) तत्पश्चात मिथुन राशि में प्रवेश 

नक्षत्र – मृगशिरा 

योग – शुभ 

करण – बव 

दिशाशूल – पश्चिम 

अभिजीत मुहूर्त – 11:54 से 12:36 तक 

राहुकाल – सांय 04:30 से 06:00 बजे तक‌‌ 

   ‌‌             🌼आज का सुविचार 🌼‌

दुनिया की सबसे अच्छी किताब हम स्वयं हैं, खुद को समझ लीजिए, सब समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

15 दिसंबर का राशिफल——

मेष 

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप कई दिनो से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे। आपका मन प्रसन्न होगा। आप कोई नया बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषभ 

आज का दिन आपका उतार-चढाव वाला बना रहेगा। आप आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपका किसी परिचित से वाद-विवाद हो सकता है। व्यवसाय-व्यापार में आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन 

आज दिन आपका शानदार रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको किसी परिचित व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा। आप आज कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते है।

कर्क 

आज काम के मामले में आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद विवाद से खुद को दूर रखें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

सिंह 

आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार और समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी। किसी परिचित से मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय आप आज ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश आप कर सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें।

कन्या 

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। कोई बड़ा लेन देन आप आज व्यापार आदि में न करें। नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन आदि संभलकर चलाएं।

तुला 

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

वृश्चिक 

आपका आज का दिन उतार-चढाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा।

धनु 

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई अपने पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम मिलेगा।

मकर 

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने प्रिय से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा। पत्नी से मतभेद खत्म होंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ 

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद विवाद से आप दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं, परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मीन 

आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। मन अशांत रहेगा। आज आप कोई भी व्यापार आदि में बड़ा डिसीजन न लें। पारिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

Related posts

महानायक अमिताभ बच्चन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत रोड सेफ्टी का दिया मैसेज, देखें वीडियो

admin

VIDEO Viral अलग अंदाज : विवाह के मंडप में पंडितजी ने मंत्र पढ़ने का बदला ट्रेंड, शादी-समारोह में आए घराती और बारातियों को खूब भाया, देखें वीडियो

admin

13 अक्टूबर, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment