7 अप्रैल, रविवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch punchang rashifal
July 27, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

7 अप्रैल, रविवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 07 अप्रैल 2024

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- रविवार
युगाब्दः- 5125
विक्रम संवत- 2080
शक संवत -1945
अयन – सौम्यायन (उत्तरायण)
गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
ऋतु – वसन्त
काल (राहु)- दक्षिण दिशा
मास – चैत्र
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- चतुर्दशी
नक्षत्र – पू.भा.
योग – ब्रह्म
करण- भद्रा
दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
🌞सूर्योदय:- 5:44
🌑सूर्यास्त:- 6:17
🌺आज का व्रत व विशेष:- चतुर्दशी व्रत व पंचक (भदवा) समाप्ति मंगलवार प्रातः 8:00 🌸आने वाला व्रत व विशेष:- सोमवती अमावस्या (सोमवारी) व्रत- सोमवार ।
🌞पाक्षिक सूर्य- रेवती नक्षत्र में
🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻
भगवान विष्णु कश्यप और अदिति से वामन रूप में उत्पन्न हुए थे ।
🌚 राहु काल:- सायं के 4:43 से 6:18 बजे तक ।

  🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

शहद जैसे मीठे लोग मधुमक्खी जैसे डंक मारते हैं ।

7 अप्रैल का राशिफल—–

मेष

आज का दिन जातक को मिला जुला परिणाम प्राप्त होगा। प्रातः काल के समय से ही मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं किंतु दोपहर के समय व्यापार में आकस्मिक लाभ होने से मन में प्रसन्नता होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ

आज का दिन मानसिक रूप से अच्छा नहीं है। किसी व्यक्ति विशेष को लेकर चिंतित रह सकते हैं। मन उदास रहेगा। कार्यस्थल पर मन न लगने से जल्दी वापस आ सकते हैं। सलाह दी जाती है कि मित्रों के साथ समय व्यतीत करें। सिर दर्द और गले में इन्फेक्शन हो सकता है। सतर्क रहें।

मिथुन

आज के दिन नकारात्मक ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। व्यापार स्थल पर आज कोई नया कार्य आरंभ न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। भाई से विवाद हो सकता है। सतर्क रहें। संध्या के समय जीवनसाथी के साथ किसी छोटी सी बात पर मनमुटाव हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

कर्क

आज का दिन जातक का अच्छा रहने वाला है। प्रातः काल शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा जातक आज पदोन्नति या अपने वरिष्ठ अधिकारी से सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में सफलता प्राप्त हो सकती है।

सिंह

आज का दिन जातक का आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। कोई रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आने से भविष्य में लाभ हो सकता है।

कन्या

आज के दिन व्यापार के सिलसिले में जातक लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक रूप से आज मिला-जुला फल प्राप्त होगा। जातक पुरानी सोची हुई योजना को आज क्रियान्वित कर सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। पेट दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

तुला

आज के दिन जातक के मान सम्मान में वृद्धि होगी। कोई धार्मिक आयोजन में समय व्यतीत कर सकते हैं। साथ ही परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा। सलाह दी जाती है अनावश्यक आर्थिक व्यय से बचें। आज कई महत्वपूर्ण व्यक्ति आपके संपर्क में आएंगे, जो लंबे समय तक साथ रहेगा। आंखों में जलन हो सकती है। खाने-पीने का ध्यान रखें।

वृश्चिक

आज का दिन जातक का अत्यधिक परिश्रम करने वाला रहेगा। कार्य के सिलसिले में भाग दौड़ बनी रहेगी। मौसम के कारण स्वास्थ्य में हानि हो सकती है। सतर्क रहें। किसी कार्य को जल्द समाप्त करने की उलझन रहेगी, जिसके कारण तनाव महसूस कर सकते हैं। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।

धनु

आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। जातक को आज मनचाहा परिणाम प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। कोई पुरानी सोची हुई योजना व्यापार में आज क्रियान्वित करेंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा। जो जातक विदेश जाना चाहते हैं। उन्हें सफलता प्राप्त होगी।

मकर

आज का दिन जातक को मिला जुला परिणाम प्राप्त होगा। सरकारी रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में संध्या के समय अधिक लाभ होने के योग बनेंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरते। संतान के साथ समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ

आज का दिन जातक को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज जातक कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। सतर्क रहें। प्रतिद्वंदी व्यापार-व्यवसाय में हस्तक्षेप कर सकते हैं, जिससे नुकसान होने की संभावनाएं हैं। सतर्क रहें। जीवन साथी को उल्टी, दस्त जैसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है, जिस कारण परेशान हो सकते हैं।

मीन

आज के दिन जातक का झुकाव अध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। जिस कारण मन प्रसन्न होगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं, जिससे लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी नए काम को आज क्रियान्वित कर सकते हैं।

Related posts

New year first day : नए साल के पहले दिन देशवासियों ने पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे, वैष्णो देवी, जगन्नाथ और सिद्धिविनायक समेत तमाम मंदिरों में दर्शन करने के लिए लगी रही भीड

admin

ऑकलैंड में पीएम मोदी और क्रिस्टोफर लक्सन के बीच द्विपक्षीय वार्ता, व्यापार-रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

admin

अच्छी खबर : मोदी सरकार लाने जा रही है देश के सभी नागरिकों के लिए “यूनिवर्सल पेंशन स्कीम”, इस योजना का लाभ नौकरी न करने वाले भी ले सकेंगे, जानिए पूरा डिटेल

admin

Leave a Comment