9 सितंबर, शनिवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 15, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

9 सितंबर, शनिवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 09 सितम्बर 2023


🌺 आज का पंचांग 🌺


दिन:- शनिवार
युगाब्दः- 5125
विक्रम संवत- 2080
शक संवत -1945
अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)
गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
ऋतु – वर्षा
काल (राहु)- उत्तर दिशा
मास – भाद्रपद
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- दशमी
नक्षत्र – आर्द्रा
योग – व्यतीपात
करण- वणिज
दिशा शूल- पूर्व दिशा में
🌞सूर्योदय:- 5:41
🌑सूर्यास्त:- 6:09
🌞पाक्षिक सूर्य— पू.फा. नक्षत्र में ।
🌹आने वाला व्रत व विशेष:- जया एकादशी व्रत- रविवार व त्रयोदशी व्रत -मंगलवार ।
🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
इन्द्र ने ब्राह्मण भेष में कर्ण से कवच और कुण्डल मांग कर ले गये थे ।
🌚 राहु काल:- दिन के 8:48 से 10:22 बजे तक ।


🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺


संस्कार की कोई पहचान नहीं होती वो इंसान की वाणी, बर्ताव और विचार से ही पहचाने जाते हैं ।



9 सितंबर का राशिफल—-




मेष


आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। परिवार और आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। कोई पुराना पारिवारिक विवाद सामने आएगा, जिस कारण परिवार में मानसिक तनाव की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा फेरबदल आज ना करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।


वृषभ



आज आप कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्गों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। कोई पुराना बड़ा काम हाथ से छूट सकता है। परिवार में पत्नी और बच्चों से मतभेद हो सकते हैं। आज कोई भी डिसीजन ना लें।

मिथुन



आज का दिन आप कुछ बातों को लेकर परिवार में आपसी विवाद में उलझ सकते हैं। जिस कारण आपका और पत्नी बच्चों का मानसिक तनाव बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में हनी के योग बन रहे हैं। कोई बड़ा डिसीजन बड़ा फेर-बदल व्यापार में ना करें, नहीं तो नुकसान होगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। आज का दिन वाद विवाद से दूर रहें।

कर्क


आज का दिन आपका भाग-दौड़ से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप और आपका परिवार मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता हैं। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी पार्टनर धोखा दे सकते हैं। कोई बड़ा लेनदेन आज ना करें। परिवार में पत्नी से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

सिंह


आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप जिस कार्य के विषय में पिछले कुछ दिनों से विचार कर रहे हैं। आज आपका वह कार्य पूर्ण होने वाला है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। परिवार में मतभेद दूर होंगे। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या


आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी आर्थिक लाभ से आज आप और आपका परिवार लाभान्वित होने वाला है। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा काम आज आपको मिल सकता है, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा। परिवार के लोगों का स्नेह व प्यार आपको मिलने वाला है।

तुला


आज आप किसी बड़े विवाद के शिकार हो सकते हैं। अच्छा होगा वाणी पर संयम रखें और विवाद से दूर रहें। किसी नए काम की शुरुआत करने का मन में विचार आ सकता है। परंतु आज व्यापार-व्यवसाय में फेर-बदल करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। वाणी पर संयम रखना आज आपको बड़े विवाद से बचा सकता है। साथ ही पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। पत्नी से मतभेद की स्थिति बनेगी। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आज आप कुछ परेशान रह सकते हैं।

वृश्चिक


आज आप सावधानीपूर्वक वाहन आदि चलाएं, नहीं तो आप किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। आज अपने कार्यक्षेत्र के कार्य के लिए आप बाहर की यात्रा कर सकते हैं। जिस कारण शारीरिक थकान महसूस होगी। आज का दिन परिवार में मतभेद की स्थिति दिखाई देगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें विवाद से दूर रहे।

धनु


आज आप जिस काम की बहुत दिनो से सोच रहे हैं, वह काम आपका पूरा होगा, आपका किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपका मन आनंद से भरा रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर


आज का दिन बहुत भागदौड़ से भरा रहेगा। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का व्यवहार अच्छा रहेगा। आपको अपने मित्रों से आर्थिक सहयोग आज मिल सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

कुंभ


आज आप कुछ बातों को लेकर व्यर्थ में परेशान रह सकते हैं। संतान को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। पत्नी पुत्र आदि से मतभेद बन सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी व मित्र अथवा सहयोगियों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में लोगों से संबंध मधुर होंगे।

मीन


आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई नया व बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी डील पार्टनरशिप आज आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा व परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों से चल रहा है मतभेद दूर होगा।

Related posts

सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 13 किलोमीटर लंबा रोपवे को मिली मंजूरी, धाम की दूरी आधे घंटे में हो सकेगी पूरी

admin

सचेत : अब देश में एच3एन2 इन्फ्लुएंजा ने बढ़ाई चिंता, 2 लोगों की मौत, इन राज्यों में बढ़ रहे मामले, जानें यह खतरनाक वायरस कैसे फैलता है और इससे बचने के तरीके

admin

Argentina star footballer leonel Messi retirement announcement : दुनिया के दिग्गज स्टार फुटबॉलर मेसी अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 18 दिसंबर को खेलेंगे, इस फीफा वर्ल्ड कप के बाद लेंगे संन्यास

admin

Leave a Comment