30 सितंबर, शनिवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

30 सितंबर, शनिवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 30 सितम्बर 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- शनिवार
युगाब्दः- 5125
विक्रम संवत- 2080
शक संवत -1945
अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)
गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
ऋतु – शरद
काल (राहु)- उत्तर दिशा
मास – आश्विन
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- प्रतिपदा
नक्षत्र – रेवती
योग – ध्रुव
करण- कौलव
दिशा शूल- पूर्व दिशा में
🌞सूर्योदय:- 5:49
🌑सूर्यास्त:- 5:48
🌞पाक्षिक सूर्य— हस्त नक्षत्र में ।
🌹आज का व्रत व विशेष:- प्रतिपदा निमित्त एकोदिष्ट व पंचक (भदवा) समाप्ति आज रात. 12:05 में ।
🪷आने वाला व्रत व विशेष:- द्वितीया-तृतीया निमित्त एकोदिष्ट – रविवार ।
🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻
श्रीकृष्ण के कुलगुरु गर्गाचार्य जी थे ‌।
🌚 राहु काल:- दिन के 8:49 से 10:18 बजे तक । 🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

जिंदगी समझनी है तो बीते हुए समय को सोचें और जिंदगी जीनी है तो आगे का सोचें ।

30 सितंबर का राशिफल—-

मेष दैनिक

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ कार्य जिसकी पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग चल रही है, आज आपका वह कार्य शुरू होगा, जिससे आपको आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन की योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। परिवार के साथ यह समय अच्छा बीतेगा।

वृषभ

आज के दिन आप अपने जीवन में कोई विशेष निर्णय ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज कोई नया सत्र आप शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक मदद मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में लोग आपको मान-सम्मान, देंगे पत्नी से मधुर संबंध होंगे।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए खुशखबरी ला सकता है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। आपके व्यवहार के कारण कार्यक्षेत्र में आप से जुड़े लोग आप की प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, आप कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य विशेष के लिए यदि आप सोच रहे हैं, तो उसको पूरा करने आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहेगा। न्यायालय पक्ष में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो आज उसमें आपको सफलता मिलती दिखेगी। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। कुछ नए पार्टनर के साथ आज आप समझौता कर सकते है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या

आज का दिन आप वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें, नहीं तो दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। आज आपका मन अशांत रहेगा। आज भावुकता या जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन कार्य क्षेत्र में न लें, नहीं तो इसका परिणाम आपके लिए अच्छा नहीं होगा। आज किसी भी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधर के रूप में देना आपके हित में नहीं होगा। पत्नी बच्चों से मतभेद बन सकते हैं।

तुला

आज आप किसी बहुत पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

वृश्चिक

आज का दिन आप कुछ परेशान रह सकते हैं, इसका एक कारण आपका स्वास्थ्य होगा। आप और आपका परिवार मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता हैं, खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लेनदेन करने से पहले अच्छी तरह कागजी कार्रवाई देखकर ही कोई बड़ा कम करें, नहीं तो नुकसान होगा। परिवार में मान-सम्मान में कमी होगी। पत्नी और बच्चों के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

धनु

आज के दिन आप व्यापार में नया काम या नई साझेदारी शुरू न करें, नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधीयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन आशंकित बना रहेगा। पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी रखें।

मकर

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से आपको जूझना पड़ेगा। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा रिस्क आज न लें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। व्यापार में घाटा लग सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी, पत्नी से अनबन हो सकती है।

कुंभ

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण बिगड़ सकता है, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आपको बड़ी सफलता आज मिल सकती हैं। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र में हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन

आज आपके व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। कहीं से पुराना रुका हुआ धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप या डील हो सकती है, जिससे आर्थिक स्रोत के नए रास्ते बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

Related posts

PM Modi Inaugurate पीएम मोदी ने नई दिल्ली में कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया

admin

Train Accident VIDEO ट्रेन हादसा : ट्रेन की पटरी से 6 डिब्बे उतरे, राहत बचाव कार्य जारी, नई दिल्ली से कामाख्या जा रही थी नॉर्थ ईस्ट

admin

25 नवंबर गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment