2 अगस्त, शनिवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 19, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

2 अगस्त, शनिवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺 आज का पंचांग 🌺 🌼

दिनांक – 02 अगस्त 2025

दिन – शनिवार
विक्रम संवत् – 2082
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – वर्षा
मास – श्रावण
पक्ष – शुक्ल
तिथि – अष्टमी सुबह 07:23 तक तत्पश्चात् नवमी
नक्षत्र – विशाखा पूर्ण रात्रि तक
योग – शुक्ल पूर्ण रात्रि तक
राहुकाल – सुबह 09:28  सुबह 11:07 तक
सूर्योदय – 05:25
सूर्यास्त – 06:35
दिशा शूल – पूर्व दिशा में
ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:44 से प्रातः 05:28
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:19 से दोपहर 01:12
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:24 अगस्त 03 से रात्रि 01:08 अगस्त 03 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)
विशेष – नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)



                  🌼आज का सुविचार 🌼


2 अगस्त का राशिफल —




मेष – कोई आपके निजी जीवन में विघ्न उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है, सतर्क रहें। अपने स्वाभाव के प्रति सजग रहें। शारीरिक कष्ट संभव है। अपने कार्यों को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें।

वृषभ – भवन-भूमि के मामलों में शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता बनी रहेगी। यात्रा में सावधानी रखें, अन्यथा नुकसान संभव है। कारोबार में आ रही बाधा दूर होगी और धन प्राप्ति के योग बनेंगे। भाइयों से विवाद न करें।

मिथुन – निजी जीवन में भागदौड़ अधिक रहेगी। संतान की चिंता व तनाव परेशान कर सकते हैं। व्यावसायिक शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति से जुड़े बड़े सौदों को फिलहाल टालें। अचानक धन लाभ संभव है।

कर्क – दिन की शुरुआत भक्ति-भाव से होगी। घर-परिवार में किसी आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अनाज व तिलहन में निवेश से लाभ होगा।

सिंह – किसी अपने की गलती से आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट से कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। आपसी विवाद और तनाव संभव है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।

कन्या – पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। बीती बातों को भूलकर नई शुरुआत करें। मकान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यवसाय में मंदी बनी रह सकती है।

तुला – कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग सफल और लाभकारी रहेगा। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। नए वस्त्र या आभूषण की प्राप्ति संभव है। खान-पान पर ध्यान दें।

वृश्चिक – अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न करने दें, अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक मतभेद के चलते आज विवाद संभव है। परिवार में आपकी अहमियत कम महसूस हो सकती है और आपकी भावनाओं की अनदेखी हो सकती है।

धनु – भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त की रूपरेखा बनेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ समय आनंददायक रहेगा। नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है। निवेश के लिए समय अनुकूल है।

मकर – अपनों से दूरी के कारण मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को समझदारी से करें, क्योंकि वह सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, आपकी जीविका है। भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

कुंभ – आपसी संबंधों के चलते कुछ मामलों में समझौता करना पड़ सकता है। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। निराशा का अंत होगा, लेकिन अभी थोड़ा समय लग सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। कारोबार में नई तकनीक का लाभ मिलेगा।

मीन – अपने काम को नजरअंदाज न करें। किसी की निंदा करने से बचें। कारोबार में विवेक का प्रयोग लाभ को बढ़ाएगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।

Related posts

उत्तर भारत में ठंड का कहर, चार राज्यों में बारिश की चेतावनी, आईएमडी का नया अपडेट

admin

Bharat jodo Yatra Jammu Kashmir Finale : श्रीनगर में आज भारत जोड़ो यात्रा का औपचारिक समापन, कांग्रेस इन विपक्षी राजनीतिक दलों के साथ दिखाएगी ताकत, घाटी का मौसम बेहद खराब, बर्फबारी भी हो रही

admin

17 जनवरी, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment