21 अक्टूबर, सोमवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

21 अक्टूबर, सोमवार का पंचांग और राशिफल

🌺🌼आज का पंचांग 🌼 🌺 

21 अक्तूबर,2024

वार- सोमवार 

 विक्रम संवत -2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन 

गोल – दक्षिण 

मास – कार्तिक 

पक्ष – कृष्ण 

तिथि – पंचमी ( रात्रि 02:30 तक)

सूर्योदय – 06: 33

सूर्यास्त – 05: 41

चंद्रमा – वृष राशि में ( सांय 06:15 तक) तत्पश्चात मिथुन राशि में प्रवेश 

नक्षत्र – रोहिणी (प्रात: 06:51 तक) तत्पश्चात मृगशिरा नक्षत्र प्रारम्भ 

योग – वरीयान 

करण – कौलव 

दिशाशूल – पूर्व 

अभिजीत मुहूर्त – 11:43 से 12:28 तक 

राहुकाल – प्रात: 07:30 से 09:00 बजे तक 

            🌼आज का सुविचार 🌼

कई बार पढ़ने के अलावा, न पढ़ना भी महत्वपूर्ण है।

21 अक्टूबर का राशिफल —-

मेष 

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको हानि उठानी पड़ सकती हैं। साथ ही वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें।

वृषभ 

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मित्रा का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

मिथुन 

आज आप भी किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। आप किसी विशेष कार्य के न होने से परेशान हो सकते हैं। किसी परिचित से विवाद बढ़ सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ी रकम व्यापार में सोच विचार कर लगाएं।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह 

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आगामी समय में आपको लाभ मिलेगा। आज आप कोई नया बड़ा काम भी शुरू कर सकते हैं। सहयोगियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। साथ ही परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आज आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार के लोगों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार के लिए कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं, जिसका असर आगामी समय में दिखाई पड़ेगा।

तुला 

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से जिस कार्य को करने की सोच रहे हैं, वह पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। नई कार्ययोजना बनेगी। परिवार में अपनों का सहयोग साथ प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

धनु 

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार में हानि उठाना पड़ेगा। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें।

मकर 

आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में आज आपको लाभ महसूस होगा। व्यवसाय में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम कार्यक्षेत्र में आज मिल सकता है। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती हैं। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। साथ ही परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं।

कुंभ 

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण खराब हो सकता है, लेकिन व्यापार में आपको बड़ी सफलता आज मिल सकती है। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। अरे कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र में हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं।

मीन 

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका अपने मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है। बड़ा ऑफर आपके हाथ से निकल सकता है। साथ ही परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

Related posts

जम्मू-कश्मीर : घाटी में तीन दशक बाद लौटी “सिनेमाई रौनक”, उपराज्यपाल ने बताया ऐतिहासिक दिन

admin

Uttarakhand : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने ली करवट, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, यमुनोत्री धाम में गिरे ओले

admin

29 जनवरी, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment