4 मार्च , सोमवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 4, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

4 मार्च , सोमवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 04 मार्च 2024

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- सोमवार

युगाब्दः- 5125

विक्रम संवत- 2080

शक संवत -1945

अयन – सौम्यायन (उत्तरायण)

गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)

ऋतु – शिशिर 

काल (राहु)- दक्षिण दिशा

मास – फाल्गुन 

पक्ष – कृष्ण पक्ष

तिथि- नवमी

नक्षत्र – ज्येष्ठा 

योग – वज्र 

करण- तैतिल 

दिशा शूल- पूर्व दिशा में

🌞सूर्योदय:- 6:18

🌑सूर्यास्त:- 6:02

🪷आने वाला व्रत व विशेष:- विजया एकादशी व्रत – बुधवार ।

🌞पाक्षिक सूर्य- पू.भा. नक्षत्र में

 🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻

        बाणभट्ट की कादम्बरी में चंद्रपीड की प्रेम गाथा का वर्णन है ।

🌚 राहु काल:- प्रातः के 7:46 से 9:14 बजे तक ।

       🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

उत्साही मन और मुस्कुराता हुआ चेहरा यही जीवन का श्रेष्ठ अभिनय है ।

4 मार्च का राशिफल ——

मेष 

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। कुछ चीजों को पाने के लिए कुछ बातों को इग्नोर करना आज आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। साथ ही आज के दिन आप परिवार और बच्चों के लिए कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

वृषभ 

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। किसी व्यक्ति की वजह से आप काफी परेशान महसूस करेंगे। न्यायालय पक्ष में चल रहा विवाद समाप्त होगा। वाणी पर संयम रखें। विवादों से दूर रहें। साथ ही किसी नए कार्य की शुरुआत आज न करें।

मिथुन 

आज का दिन आपका परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते आप और आपका पूरा परिवार परेशान हो सकता है। साथ ही बच्चों की चिंता मन में बनी रहेगी। विवादों में वृद्धि हो सकती है।

कर्क

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। कुछ नए कार्यों की शुरुआत आपको बड़ी सफलता की ओर ले जाएगी। साथ ही किसी नए कार्य का शुभारंभ आज आप कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले व्यक्तियों को सफलता प्राप्त होगी। आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे आपका जीवन परिवर्तित हो सकता है। राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा।

कन्या

आज का दिन आपका विवादों से भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में आप फंस सकते हैं, जिस कारण आपके शत्रुओं की वृद्धि होगी। व्यवसाय में कोई बड़ा निवेश आज न करें नहीं, तो आर्थिक नुकसान संभव है। साथ ही पत्नी और बच्चों से आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

तुला 

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। आप किसी नए कार्य के सिलसिले में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक 

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में बड़ा निवेश न करें। आज आप किसी विशेष कार्य के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं, लेकिन आर्थिक तौर से बड़ा लाभ प्राप्त होगा।

धनु 

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी में प्रयास कर रहे लोगों को आज सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। साथ ही आज आप पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

मकर 

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। साथ ही आर्थिक तौर से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। पत्नी से चल रहे विवाद के कारण मन अशांत रहेगा।

कुंभ 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में चिंता बनी रहेगी। साथ ही आज के दिन न्यायालय पक्ष को लेकर परेशान रह सकते हैं।

मीन 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सोच हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में आर्थिक तौर से बड़ी मदद आज आपको मिल सकती है, जिस कारण आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। साथ ही परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं।

Related posts

सावन माह के दूसरे दिन हरिद्वार हर की पौड़ी में श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों का लगा जमावड़ा

admin

8 दिसंबर, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

3 मार्च, रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment