28 फरवरी, सोमवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 21, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

28 फरवरी, सोमवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक- 28 फरवरी 2022

? आज का पंचांग ?

दिन – सोमवार
संवत्सर नाम – राक्षस
युगाब्दः- 5123
विक्रम संवत- 2078
शक संवत -1943
अयन – सौम्य (उत्तरायण)
गोल – याम्य (दक्षिण)
ऋतु – शिशिर
काल (राहु)- दक्षिण दिशा
मास – फाल्गुन
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- त्रयोदशी
नक्षत्र – श्रवण
योग – वरीयान
करण- गर
दिशा शूल- पूर्व दिशा में
?सूर्योदय- 6:25
?आज का व्रत:- प्रदोष त्रयोदशी व्रत ।
?आने वाला व्रत:- महाशिवरात्रि व्रत – मंगलवार ।
?अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 7:44 से 9:10 एवं 2:52 से 4:17 तक ।
?पाक्षिक सूर्य— शतभिषा नक्षत्र में
?? सांस्कृतिक कोश??
बालि-सुग्रीव युद्ध के समय जो गजपुष्पी लता की माला पहनने के लिए दी ।
? राहु काल :- दिन के 7:49 से 9:16 बजे तक ।


??आज का सुविचार??


जीवन में सबसे कठिन कार्य सफलता का सही मार्ग खोजना होता है ।



28 फरवरी का राशिफल—-



मेष: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। कालसर्प योग के कारण कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृष: मन खिन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रिश्तों में निकटता आएगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान तनाव का कारण होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

कर्क: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सिंह: विरोधी परास्त होगा। व्यावसायिक मामलों में तनाव मिल सकता है, लेकिन दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

तुला: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा फिर भी मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मकर: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ: मन अशांत रहेगा। संतान या शिक्षा तनाव का कारण होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संयम बरतें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक योजना सार्थक होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

Related posts

20 जुलाई, रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

15 जून, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

जन्माष्टमी पर देर रात वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दुखद हादसा, दो की मौत, कई घायल, ड्यूटी पर लगे अफसर वीडियो बनाने में व्यस्त रहे

admin

Leave a Comment